एक्सप्लोरर

Rain in Uttar Pradesh: राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश, कई इलाके जलमग्न

बीती रात से राजधानी Lucknow और उसके आसपास के जिलों में भारी बारिश हो रही है. इसके चलते कई इलाकों में जलजमाव की समस्या पैदा हो गई. दफ्तर व काम पर निकलने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

Rain in Uttar Pradesh: लखनऊ (Lucknow) समेत आसपास के कई जिलों में देर रात से ही मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) जारी है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ये बारिश अपने साथ राहत कम आफत ज्यादा लेकर आई है. राजधानी लखनऊ में कई जगहों पर जलभराव (Water Logging) हो गया है, कई जगह पेड़ टूट कर गिर पड़े. निराला नगर (Nirala Nagar) में तो एक विशाल वृक्ष जमींदोज हो गया जो एक कार पर जा गिरा. हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में कार सवार को खरोच तक नहीं आई. लेकिन इस बड़े पेड़ के गिर जाने से पूरा रास्ता बंद हो गया है. 4 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन अभी तक ना नगर निगम (Nagar Nigam) की टीम, ना वन विभाग की टीम वहां पर पहुंची है. रास्ता बंद होने के कारण सुबह दफ्तर जाने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

कानपुर में भी भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न 

वहीं, देर रात से हो रही बारिश से कानपुर महानगर जलमग्न हो गया है. नगर निगम के दावों के बीच लगातार हो रही बारिश से कई कई जगहों पर जल भराव हुआ है. कानपुर के जूही पुल के नीचे 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है. जिससे आवागमन पूरी तरह से रुक गया. दोनों तरफ के लोग अपनी गाड़ियां मोड़ कर दूसरे रास्तों की ओर जा रहे हैं. जूही पुल पर कई गाड़ियां जलजमाव के चलते खराब भी हो गई है. यहां से निकल रहे लोग बता रहे हैं कि, बारिश होने पर यहां पर जलजमाव हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियां होती हैं. 



Rain in Uttar Pradesh: राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश, कई इलाके जलमग्न

रायबरेली: नालियों का गंदा पानी घरों में घुसा

वहीं, रायबरेली में भी नालियों की सफाई ना होने से घरों में पानी घुस गया. साथ ही घर में रखा लोगों का सामान पानी में उतराता नजर आया. नालियां चोक होने से घर के अंदर गंदा बदबूदार पानी भरने से लोगों रहना मुहाल हो गया है. नगरपालिका के खिलाफ लोगों में आक्रोश दिखाई दिया. शहर कोतवाली क्षेत्र के सोनिया नगर , घोशियाना, इंदिरा नगर आदि मोहल्लों का यही हाल है.

ये भी पढ़ें.

Abbajan Politics: एक बार फिर CM योगी बोले, मुसलमानों का वोट चाहने वालों को 'अब्बाजान' शब्द से परहेज क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget