एक्सप्लोरर

Abba Jaan Politics: एक बार फिर CM योगी बोले, मुसलमानों का वोट चाहने वालों को 'अब्बाजान' शब्द से परहेज क्यों?

Yogi Adityanath on 'abba jaan': योगी ने कहा कि 'अब्बाजान' कोई असंसदीय शब्द नहीं है और मुस्लिम वोट की चाहत रखने वाले लोगों को आखिर इस शब्द से परहेज क्यों है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि 'अब्बाजान' 'abba jaan' कोई असंसदीय शब्द नहीं है और मुस्लिम (Muslim) वोट की चाहत रखने वाले लोगों को आखिर इस शब्द से परहेज क्यों है. मुख्यमंत्री ने 'अब्बाजान' शब्द के इस्तेमाल पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की आपत्ति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया. उन्हें मुस्लिम वोट तो चाहिए पर इस शब्द से परहेज क्यों है. क्या यह असंसदीय शब्द है? नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है और किसी को भी इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. इस सवाल पर कि आखिर अब्बाजान कहकर वह क्या संदेश देना चाहते हैं, योगी ने कहा, ''संदेश बहुत स्पष्ट है और लोग समझ रहे हैं.''

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन में सुधार करना कांग्रेस का एजेंडा कभी नहीं रहा, जिसने उत्तर प्रदेश पर सबसे ज्यादा समय तक शासन किया. बीजेपी नेता ने कहा कि सपा का भी विकास का कोई एजेंडा नहीं है जबकि बसपा अध्यक्ष ने खुद यह स्वीकार किया था कि वह अब अपनी मूर्तियां नहीं लगाएंगी और दोबारा सत्ता में आने पर प्रदेश के विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे.

बीजेपी 403 में से 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी- योगी

उत्तराखंड और गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश में भी नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर योगी ने कहा, ''बीजेपी एक लोकतांत्रिक दल है. यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. हमारा मानना है कि पार्टी किसी व्यक्ति से बड़ी होती है और देश पार्टी से बड़ा होता है. बीजेपी किसी परिवार या खानदान की पार्टी नहीं है. मैं आज प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं और कल एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह भी काम कर सकता हूं. यहां पद नहीं बल्कि व्यक्ति का कार्य ही उसे महत्वपूर्ण बनाता है.''

योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 403 में से 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी. असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने के बारे में पूछे जाने पर योगी ने हैदराबाद की तरफ इशारा करते हुए कहा, ''ओवैसी भाग्य नगर से आए हैं और वह अपना भाग्य आजमाने के लिए स्वतंत्र हैं.'' आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुद्दों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद और विकास ही उनका एजेंडा होगा.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी रामदास अठावले की पार्टी? केंद्रीय मंत्री ने खुद दिया जवाब

UP Election 2022: 'अब्बा जान' और 'चचा जान' पर बोले Anil Rajbhar, जनता देगी विपक्ष को जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget