एक्सप्लोरर

UP Heatwave Alert: यूपी में चार दिन भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, और चढ़ेगा पारा, मानसून पर भी बुरी खबर

Weather Today in UP: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी के बीच आने वाले दिन और भारी हो सकते हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश में चार दिन भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आसमान से आग बरस रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने चार दिन भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 12 जून से 15 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी और लू का कहर देखने को मिलेगा. वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी की अनुमान जताया गया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले एक हफ्ते तक मौसम के शुष्क रहने के अनुमान जताया गया है. इस बीच राज्य में 20-30 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से लू चलने की संभावना जताई गई है. अगले पांच दिन मानसून के यूपी की ओर बढ़ने के कोई आसार नहीं है. मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी को पड़ने का रेड अलर्ट जारी किया है. राज्य में अगले चार दिन गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान राज्य में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है.

भीषण गर्मी का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं. अगले दो दिनों तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. राज्य में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है. हालांकि इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. वहीं रात में गर्मी परेशान कर सकती है. न्यूनतम तापमान में भी कोई बदलाव नहीं होगा. 

उत्तर प्रदेश में इन दिनों अधिकतम तापमान 40 से लेकर 46 डिग्री के आसपास बना हुआ है. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 46.3 डिग्री तक पहुंच गया. राजधानी लखनऊ में भी तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. वाराणसी, प्रयागराज, इलाहाबाद में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है.  

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में ललितपुर, झाँसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी और इलाहाबाद जनपद में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है वहीं बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बाकी इलाकों में भी आज मौसम शुष्क ही रहेगा.

सपा विधायक की सजा बढ़ाने के लिए कानपुर पुलिस करेगी HC में अपील, कोर्ट की फैसले को देगी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget