एक्सप्लोरर

नोएडा: भीषण गर्मी के बीच 3 दिन में पोस्टमॉर्टम के लिए 75 शव लाए, CMO- 'अप्रत्याशित बढ़ोतरी'

विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या इन मौत का सीधे तौर पर लू कारण है. गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार शर्मा इस संबंध में प्रतिक्रिया दी है.

Heatwave Update: भीषण गर्मी के बीच गौतमबुद्धनगर जिला स्वास्थ्य विभाग को 18-20 जून के बीच तीन दिन के दौरान पोस्टमॉर्टम के लिए कम से कम 75 शव मिले हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि आमतौर पर एक दिन में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जाने वाले शवों की औसत संख्या सात से आठ होती है. उन्होंने इन मौतों को 'अप्रत्याशित' बताया.

हालांकि, विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या इन मौत का सीधे तौर पर लू कारण है. गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा, “पोस्टमॉर्टम के मामलों में वृद्धि हुई है और यह वृद्धि काफी अप्रत्याशित है. आम तौर पर प्रतिदिन 7-8 मामले आते हैं. 18 जून को हमें 28 शव मिले. 19 जून को हमें 25 शव मिले और 20 जून की शाम तक हमें 22 शव मिले.”

फिरोजाबाद में कैदी की मौत के बाद पुलिस पर पथराव, गाड़ियों को किया आग के हवाले

क्या बोले सीएमओ
उन्होंने बताया कि इनमें से 20 लोगों को अस्पतालों में 'मृत अवस्था में लाया गया' और उनमें से 10 'अज्ञात' थे. शर्मा ने कहा कि मामलों में 'अप्रत्याशित' वृद्धि को देखते हुए पोस्टमॉर्टम ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है. लू के प्रभाव पर सीएमओ ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि मौसमी परिस्थितियां भीषण हैं और यह 'सामान्य गर्मी नहीं है.' उन्होंने कहा ' यह भीषण गर्मी है और इसमें मौत की आशंका बढ़ जाती है.' 

शवों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए नोएडा के सेक्टर 30 स्थित बाल चिकित्सा संस्थान के निदेशक ने अपने शवगृह के आठ 'फ्रीजर' के उपयोग की अनुमति दे दी है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा, 'इससे चालू फ्रीजर की कुल संख्या 14 हो गई है, जिनका उपयोग अब पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को रखने के लिए किया जा सकता है.' विभाग ने बताया कि इसके अतिरिक्त, कैलाश अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल और फेलिक्स अस्पताल ने भी अपने शवगृह फ्रीजर के उपयोग की अनुमति दे दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget