एक्सप्लोरर

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, मुलायम-कांशीराम पर विवादित टिप्पणी मामले में HC का नोटिस

Allahabad High Court: आरोप है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और बसपा के संस्थापक कांशीराम के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी.

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को नोटिस जारी किया है. उनके खिलाफ ये नोटिस समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में जारी किया गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामभद्राचार्य को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है. 

कोर्ट ने रामभद्राचार्य उनके इस विवादित बयान पर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया है. आरोप है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और बसपा के संस्थापक कांशीराम के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
इसके अलावा रामभद्राचार्य ने बिहार में एक जाति विशेष पर टिप्पणी की थी और कहा थी कि जो लोग जय श्री राम नहीं बोलते हैं वह एक खास जाति के हैं. इन दोनों बयानों को लेकर सपा-बसपा के समर्थकों में खासा नाराजगी देखने को मिली थी जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर याचिकाकर्ता प्रकाश चंद्र ने इलाहाबाद की जिला अदालत में अर्जी दाखिल की थी. 

याचिकाकर्ता ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत एफ आई आर दर्ज किए जाने की मांग थी. जिला अदालत ने सुनवाई किए बिना ही पोषणीयता के आधार पर अर्जी को खारिज कर दिया था. जिला अदालत के इस फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. इस मामले पर जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई.  

याचिकाकर्ता प्रकाश चंद्र प्रयागराज के यमुनानगर इलाके के रहने वाले हैं. उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट से रामभद्राचार्य के विरुद्ध इस मामले में शिकायत दर्ज किए जाने की मांग की है, हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए जगदगुरू रामभद्राचार्य से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण रखने को कहा है. 

यूपी में दो दिन फ्री रहेंगी बस सेवाएं, 6 दिन चलाई जाएंगी 3,000 ज्यादा बसें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget