एक्सप्लोरर

'बाबा पर बेबुनियाद आरोप...बाहरी लोगों ने किया हंगामा', हाथरस कांड पर वकील एपी सिंह ने क्या कहा

UP News: हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ से मौत के बाद पुलिस बाबा के करीबियों पर शिकंजा कस रही है. पुलिस ने कार्यक्रम में मुख्य आयोजक को गिरफ्तार किया है. जिस पर बाबा के वकील की प्रतिक्रिया आई है.

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीते मंगलवार सत्संग के दौरान मची भगदड़ में सौ से अधिक लोगों की मौत के बाद पुलिस बाबा सूरज पाल उर्फ भोले बाबा के करीबियों पर लगातार शिकंजा कस रही है. पुलिस ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार किया है. जिस पर बाबा के वकील एपी सिंह प्रतिक्रिया सामने आई है.

हाथरस मामले में बाबा के वकील एपी सिंह ने कहा कि, "मैंने तो सुबह ही तमाम चैनलों में कहा था कि मधुकर को सरेंडर कराएंगे. हमने मधुकर को सरेंडर करने के लिए कहा था. हमने पुलिस को सूचित किया था, लेकिन पुलिस ने उसे अरेस्ट नहीं किया. हमारी जानकारी के बाद यह हुआ. उन्होंने कहा कि बाबा पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं. वह 35 मिनट पहले ही जगह छोड़ चुके थे, तो फिर वह कैसे पलटकर देख सकते हैं? उनको जानकारी नहीं थी. उनको घटना के बाद में पता चला.

तो इसलिये आश्रम में छिपे थे बाबा भोलेनाथ
उन्होंने कहा कि बाबा को कहीं छुपाया नहीं गया है. वह भागे नहीं, बल्कि आश्रम में सुरक्षित हैं. वह निकलते हैं तो जहां भी जाएं, मीडिया साथ पहुँचेगी और भीड़ इकट्ठी हो जाएगी और फिर से हंगामा होगा. इसलिए वह आश्रम में शांति से हैं. बाबा के कल्चर में पैर छूना, धूल लेना ऐसा कुछ नहीं है, बस लोगों की आस्था है. लेकिन असल में हड़कंप मचा था क्योंकि कुछ बाहरी लोग घुस गए थे और हंगामा मचाया, जिस वजह से यह पूरा मामला हुआ. असामाजिक तत्वों की वारदात पर जांच हो रही है.

वकील एपी ने कहा कि आगे भी मैं खुलकर कहता हूँ कि जिन लोगों को ज़रूरत की चीजें मिली हैं, जिनकी मौत हुई है या जो घायल हुए हैं, हमारी तरफ़ से उनकी पूरी मदद की जा रही है. उनके इलाज का पूरा ख़र्च उठाया जा रहा है. हम अपनी तरफ़ से पूरी मदद कर रहे हैं. आगे भी जांच में जितना सहयोग होगा, बाबा की जैसी भी ज़रूरत पड़ेगी, वह सामने होंगे. मैं सामने रहूँगा. उनकी जगह पर जो भी होगा, जैसे भी होगा, हम सहयोग करेंगे.'

ये भी पढ़ें: 'बालिकाएं शिक्षा-खेल में देश-प्रदेश का नाम रोशन करें', गोरखपुर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

मेघा एबीपी न्यूज में रिपोर्टर हैं. वो देश दुनिया की खबरों पर पैनी रुचि बनाए रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार्डियक अरेस्ट के बाद राजेंद्र चौधरी की अभी कैसी है तबीयत? अखिलेश यादव ने दिया अपडेट
कार्डियक अरेस्ट के बाद राजेंद्र चौधरी की अभी कैसी है तबीयत? अखिलेश यादव ने दिया अपडेट
राम मंदिर मामले में होंगी और गिरफ्तारियां? कर्मचारियों ने महीनों से नहीं निकाली सैलरी, चैट्स रिकवर करेगी पुलिस
राम मंदिर मामले में होंगी और गिरफ्तारियां? कर्मचारियों ने महीनों से नहीं निकाली सैलरी, चैट्स रिकवर करेगी पुलिस
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया प्लान, जनेश्वर मिश्र की जयंती के जरिए ब्राह्मणों को साधने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया प्लान, जनेश्वर मिश्र की जयंती के जरिए ब्राह्मणों को साधने की तैयारी
'चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में...' चढ़ावा चोरी मामले पर विनय कटियार की दो टूक
'चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में...' चढ़ावा चोरी मामले पर विनय कटियार की दो टूक

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget