एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ में इन तीन राज्यों के श्रद्धालुओं की भी मौत, यूपी सरकार सभी को देगी मुआवजा

Hathras Stampede: हाथरस में सत्संग में हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में से 113 शवों की पहचान हो चुकी है. इस हादसे में 113 महिलाएं, 6 बच्चे और दो पुरुषों की मौत हुई है.

Hathras Satsang Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग के बाद मची भगदड़ में मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के छह श्रद्धालुओं की मौत हुई है. प्रदेश सरकार इन सभी लोगों के परिजनों को भी सहायता राशि प्रदान करेगी. एक बयान में यह जानकारी दी गई है.

हाथरस जिले के फुलरई गांव में मंगलवार (2 जुलाई) को नारायण साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ के कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालु जुटे थे. इस दौरान मची भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. घटना में 31 अन्य घायल हुए हैं.

इन राज्यों के श्रद्धालुओं की हुई मौत 
लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, घटना में जान गंवाने वाले लोगों में मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं. बयान में बताया गया है कि भगदड़ में प्रदेश के 17 जिलों के श्रद्धालुओं की भी मृत्यु हुई है.

जिला प्रशासन द्वारा जारी मृतकों की सूची में छह मृतक अन्य राज्यों से है. जिनमें मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक, हरियाणा के पलवल से एक और फरीदाबाद से तीन, जबकि राजस्थान के डीग से एक श्रद्धालु शामिल है.

यूपी के श्रद्धालुओं का आंकड़ा
उत्तर प्रदेश में हाथरस के सबसे अधिक 22 लोग मारे गए हैं, जबकि आगरा के 17, अलीगढ़ के 15, एटा के 10, कासगंज और मथुरा के 8-8, बदायूं के 6, शाहजहांपुर और बुलंदशहर के 5-5 श्रद्धालुओं की मौत हुई है.

इसके अलावा प्रदेश के औरैया और संभल के 2-2, ललितपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और उन्नाव के एक-एक श्रद्धालु की सत्संग में भगदड़ मचने से मौत हुई है.

हेल्पलाइन नंबर जारी
कुल 121 में से अब तक 112 शवों की शिनाख्त हुई है. इन 121 मृतकों में से 113 महिलाएं, छह बच्चे (पांच लड़के और एक लड़की) और दो पुरुष शामिल हैं. प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम/ हेल्पलाइन नंबर 05722-227041, 42, 43, 45 भी जारी किया गया है.

मृतक के परिजनों को मिलेगी सहायता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के फौरन बाद मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया था. इसके अलावा हादसे में घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया था.

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी होगी महंगी! कानपुर में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, 20 फीसदी तक हो सकता है इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget