एक्सप्लोरर

प्रॉपर्टी होगी महंगी! कानपुर में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, 20 फीसदी तक हो सकता है इजाफा

Kanpur Property News: कानपुर में करीब 9 साल बाद सर्किल रेट बढ़ाने वाले हैं. साल 2015 के बाद अब नए सर्किल रेट के लिए सर्वे किए जा रहे हैं. कुछ जमीनें 15 तो कुछ जमीनें 20 फीसदी के दायरे में आ सकती हैं.

Kanpur Circle Rate:  कानपुर में एक लंबे समय के बाद शहर की जमीनों के सरकारी रेट यानी सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. लगभग 20 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है. शहर की कुछ जमीनें 15 प्रतिशत तो कुछ 20 प्रतिशत के दायरे में आ सकती हैं. साल 2015 के बाद अब नए सर्किल रेट के लिए सर्वे किए जा रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट को भेजकर इसे फाइनल रूप दिया जाएगा और जल्द ही नए दरों के साथ सर्किल रेट खुलेंगे.

जिला प्रशासन की ओर से नए सर्किल रेट को लेकर सर्वे की रिपोर्ट पर काम किया जा रहा है लेखपाल से लेकर एसडीएम, कानूंगों और तहसील स्तर के मुख्य कर्मचारियों को अपने अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट देने को कहा गया है, जिसके बाद सर्वे रिपोर्ट शासन को दे जाएगी और इसके बाद इस नए सर्किल रेट के दरों पर मुहर लगेगी.

नए विकसीत हो रहे क्षेत्रों पर नजर

इस नए सर्किल रेट के दायरे में सबसे पहले नए विकसित हो रहे क्षेत्र होंगे. क्योंकि अब जमीनों के खरीदार नए की ओर बढ़ रहे हैं क्योंकि पुराने क्षेत्रों में जमीन ज्यादातर बिक चुकी हैं या उन्हें शहर के करीब या बीच एम होने के चलते पहले ही ऊंचे दामों पर खरीदा या बेचा जा चुका है, जिसके चलते प्रशासन की पहली नजर नए विकसित हो रहे क्षेत्र में है.

अब इन क्षेत्रों पर अधिकारियों की नजर 

अभी तक शहर के ये इलाके सबसे ज्यादा महंगे और पोर्श कहलाते थे, जिसमे आर्यनगर ,तिलकनगर, स्वरूप नगर, 80 फीट रोड, लाजपत नगर, सिविल लाइन ,किदवई नगर, नवाबगंज, मॉल रोड यहां रेट और जमीन दोनों हमेशा बड़े थे, जहां और अधिक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है. क्योंकि इस क्षेत्रों में जमीनों की कीमत सर्किल रेट से भी कई गुना अधिक थी. इसके अलावा नए विकसित हो रहे क्षेत्र, यशोदानगर, रतनपुर, पनकी, मैनावती मार्ग, जवाहरपुरम, सिंहपुर ,गंगाबैराज रोड ऐसे कई इलाके हैं जिसमे अब लोग बसना शुरू हो रहे हैं यहां के सर्किल रेट पर अधिकारियों की नजर है.

अब नए सर्किल रेट को लेकर जमीन खरीदने वाले को अधिक स्टाम्प ड्यूटी यानी कीमत देनी होगी. जिससे राजस्व को फायदा होगा. फिलहाल 9 साल बाद बढ़ने जा रहे सर्किल रेट से जमीन खरीदने का सपना बहुत से लोगों का टूट भी सकता है. क्योंकि आज के समय में जमीन खरीदना बहुत बड़ा काम है, लेकिन जमीन की कीमत अब सर्किल रेट पर निर्भर है, जिसे कीमत चुकाने में अधिक पैसा लगेगा.

ये भी पढ़ें: हाथरस पूछ रहा प्रशासन, स्वास्थ्य मंत्री, जनता और सरकार से 24 सवाल, कौन देगा जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget