एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: क्या बाबा गिरफ्तार होंगे? डीजीपी प्रशांत कुमार का जवाब

Hathras Stampede: डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि 'सत्संग में क्या व्यवस्थाएं की गई. नियमों का कितना पालन किया गया है. एफआईआर के बाद विवेचना के दौरान ये देखा जाएगा. एफआईआर दर्ज कराई जा रही है.

Hathras Satsang Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. यहां पर भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. जिसके बाद भगदड़ मच गई. घटना के बाद से बाबा अंडरग्राउंड हो गए हैं. उनका कुछ पता नहीं चल पाया है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बाबा को गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं. इस पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने जवाब दिया है. 

मंगलवार शाम को डीजीपी प्रशांत कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने परिस्थितियों का जायजा लिया. वहीं अस्पतालों में घायलों का भी हाल-चाल जाना. इस बीच जब उनसे भोले बाबा की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच चल रही है. जो भी आरोपी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. 

भोले बाबा होंगे गिरफ्तार?
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि 'सत्संग में क्या व्यवस्थाएं की गई. नियमों का कितना पालन किया गया है. एफआईआर के बाद विवेचना के दौरान ये देखा जाएगा. एफआईआर दर्ज कराई जा रही है. सभी दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी. जहां तक प्रशासनिक लापरवाही की बात है तो इसके लिए यहां की एडीजी जोन और मंडलायुक्त के द्वारा जांच की जाएगी और जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

डीजीपी ने कहा कि इस हादसे में अब तक 116 लोगों की मौत हुई है. भोले बाबा की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि सभी चीजें जांच का विषय है. हम तत्काल किसी निष्कर्ष पर पहुंचकर जांच को प्रभावित करना नहीं चाहते हैं. जांच का दायरा खुला है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे. उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

आपको बता दें कि मंगलवार को हाथरस के फुलराई गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. जैसे ही सत्संग खत्म हुआ महिलाएं बाबा के पैर छूने के लिए उनके पीछे दौड़ने लगी. जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई. जिसके बाद ये बड़ा हादसा हो गया. इस सत्संग के कार्यक्रम में करीब एक लाख लोग आए थे. 

हाथरस में सत्संग के दौरान किन वजहों से हुआ बड़ा हादसा? डीएम ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget