एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: हाथरस हादसे पर पूर्व सांसद एसटी हसन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'घटना की जांच होनी चाहिए'

Hathras Stampede: हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब पूर्व सांसद एसटी हसन ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस हादसे में जो भी दोषी पाए जाएं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दर्दनाक घटना पर सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि बहुत अफसोस कि बात है की एक धार्मिक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई. मेरी जानकारी में आया है कि वहां 75 लोगों की मौत हो गयी है. जिसमे अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे. मैं पूछना चाहता हूँ कि प्रशासन कहाँ था. जब इतना बड़ा धार्मिक कार्यक्रम हो रहा था तो उसकी सुरक्षा के प्रबंध क्यों नहीं किए गए. यह प्रशासन क्या सिर्फ बुलडोजर चलाने के लिए है, लोगों की सुरक्षा के लिए नहीं है.

 इस सरकार के अंदर इतना बेखौफ प्रशासन क्यों हो रहा है. भोली भाली जनता की सुरक्षा क्यों नहीं की गई. मेरी मांग है कि इस घटना की जांच होनी चाहिए और जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनको सजा मिलनी चाहिए. सपा नेता ने संसद में राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा की भाजपा लोगों को बरगलाने का काम कर रही है और झूठ फैला रही है. राहुल गांधी ने भाजपा और संघ के हिंदुत्व बारे में कहा था न की सनातन धर्म के बारे में, सनातन धर्म वाले तो अहिंसा के पुजारी होते हैं. वह तो लोगो को जोड़ने की बात करते हैं. वह लोगों के दिलों में नफरत पैदा नहीं करते वह प्यार की बात करते हैं.

भाजपा वाले पूरे देश को गुमराह कर रहे
एसटी हसन ने कहा कि राहुल गांधी ने तो सिर्फ भाजपा और संघ को कहा है कि ये लोग हिंसा फैलाते हैं, नफरत फैलाते हैं. नरेंद्र मोदी का मतलब यह नहीं की पूरा हिन्दू समाज या संघ पूरे हिन्दू समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करती है. भाजपा वाले पूरे देश को गुमराह कर रहे हैं और इनके कार्यकर्ता पुतले फूंक रहे हैं. भाजपा पूरे देश में माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है और झूठ फैला रही है. भाजपा वाले ये नहीं बता रहे कि राहुल गाँधी हमें कह रहे थे, भाजपा का तो इतिहास है कि कहीं ये मोब लिंचिंग कराते हैं. कहीं हत्त्याएं कराते हैं तो कहीं बुलडोज़र चलवा देते हैं. 

चुनाव के बाद मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ी
पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद से मॉब लिंचिंग की की घटनाएँ बढ़ी हैं और मौलानाओ की हत्त्याएँ भी हुई हैं. एक मौलाना की तो मुरादाबाद में ही हत्या हुई है .अदालतें इन्साफ नहीं करेंगी तो क्या सारे फैसले नेता लोग करेंगे ? तो फिर अदालतों को बंद कर दो. सपा नेता ने प्रधानमंत्री के कांग्रेस को परजीवी बताने पर कहा की आप तो ख़ुद परजीवी है. बीजू जनता दल का आपने क्या हाल किया है अब कहाँ है वह? उन्होंने तो एक बार गरीब किसानों को जो आंदोलन कर रहे थे, उन्हें आन्दोलन जीवी कहा था. इन्हें तो ऐसे मुहावरों की आदत हो गयी है.

ये भी पढ़ें: Hathras Stampede: धक्का मुक्की, भगदड़ और अपनों को तलाशते रोते बिलखते लोग, हाथरस हादसे के 10 बड़े प्वाइंट्स

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget