एक्सप्लोरर

कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की तैयारी में सपा, इन सीटों पर ठोका दावा!

Akhilesh Yadav: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरियाणा से आए नेताओं से मुलाकात की और उनसे चुनावी तैयारियों और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की.

Haryana Assembly Elections 2024: समाजवादी पार्टी आगामी हरियाणआम विधानसभा चुनाव में भी अपना दम दिखाने की तैयारी में जुट गई है. हाल ही में हरियाणा से आए सपा नेताओं ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद सपा प्रदेश की 10 से 12 सीटों पर अपना दावा ठोंक सकती है. ये वो सीटें हैं जहां पर मुस्लिम और यादव आबादी अहम भूमिका निभाती है.

शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरियाणा से आए नेताओं से मुलाकात की और उनसे चुनावी तैयारियों और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की. हरियाणा ने 90 विधानसभा सीटें हैं. इनमें से दस सीटें ऐसी हैं जहां पर मुस्लिम और यादव मतदाता चुनाव के नतीजों में निर्णायक भूमिका में रहते हैं. सपा की नजर इन्हीं सीटों पर हैं. 

इन सीटों पर लड़ सकती है सपा
हरियाणा की रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और महेंद्र गढ़ में यादव और मुस्लिम समीकरण है. सपा इन सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. हालांकि सपा ये चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेगी या अकेले इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. इस पर शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत हो सकती है जिसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी. 

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस हरियाणा में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने के मूड में नहीं है. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी ये कह चुके हैं कि उनकी पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन हैं लेकिन प्रदेश स्तर पर ऐसा कुछ नहीं हैं. वहीं आप पार्टी भी हरियाणा में चुनाव अलग लड़ने की तैयारी में हैं. 

समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि हरियाणा में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा. सियासी जानकारों के मुताबिक सपा यहां कांग्रेस पर दबाव की रणनीति बना सकती है. क्योंकि यूपी में भी दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. कांग्रेस ने सपा से कुछ सीटों पर दावा किया है अगर सपा यूपी में कांग्रेस के साथ सीट शेयर करती है तो इसके बदले में हरियाणा की कुछ सीटों पर भी दावा जता सकती है.   

मायावती के पक्ष में आए अखिलेश यादव, केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'पहले माफी मांग लें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget