एक्सप्लोरर

भुखमरी की कगार पर हरिद्वार के व्यापारी, भीख मांग कर दर्ज किया विरोध, बोले- बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है

कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन से त्रस्त होकर व्यापारियों ने हरिद्वार में भीख मांगकर अपना विरोध दर्ज कराया. व्यापारियों ने कहा कि उनके बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है, सरकार की तरफ से राहत पैकेज दिया जाए

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले के बाद हरिद्वार में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज रोजाना भारी सांख्य में मिल रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में संक्रमित मरीजों की मौत भी हो रही है. स्थानीय लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी लॉकडाउन लगाया हुआ है. लॉकडाउन के कारण हरिद्वार के व्यापारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं.

आंदोलन की चेतावनी 
सोमवार को कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन से त्रस्त होकर व्यापारियों ने हरिद्वार स्थित संजय पुल पर बैठ कटोरा सामने रख भीख मांगकर अपना विरोध दर्ज कराया. लॉकडाउन की मार झेल रहे हरिद्वार के व्यपारियों ने राहत पैकेज देने की मांग भी की है. यही नहीं व्यपारियों ने चेतावनी भी दी है कि सरकार अगर उनकी कोई सुध नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में हरिद्वार के व्यपारी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन भी करेंगे.

सरकार व्यपारियों के साथ खड़ी नजर नहीं आ रही है
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले हरिद्वार हर की पौड़ी के पास स्थित संजय पुल पर भीख मांगने बैठे व्यपारियों का कहना है कि वो त्रस्त होकर भीख मांगने बैठे हैं. घर का गुजारा चलाने के लिए उन्हें यहां भीख भी नसीब नहीं हो रही है. मोदी सरकार व्यपारियों को कोई राहत नहीं दे रही है. सरकार लॉकडाउन पर लॉकडाउन लगा रही है. व्यपारी हर तरह के टैक्स सरकार को देते हैं, मगर आज जब व्यापारियों का परिवार संकट में है, व्यापारियों का बुरा हाल है तो सरकार व्यपारियों के साथ खड़ी नजर नहीं आ रही है.

राहत पैकेज की मांग 
व्यपारियों ने कहा कि अगर सरकार उनकी सुध नहीं लेती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. जो प्रतिनिधि सरकार में व्यपारियों के जरिए चुनकर भेजे गए हैं वो भी व्यपारियो के साथ इस आपदा के समय में खड़े नजर नहीं आ रहे हैं. हरिद्वार के व्यपारियों को प्रशासन ने दो भाग में बांट दिया है. व्यपारियों के बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है, मांग है कि सरकार की तरफ से राहत पैकेज दिया जाए.

ये भी पढ़ें   

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस से पहली मौत, 19 अन्य मरीजों में भी बीमारी की पुष्टि

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget