एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस से पहली मौत, 19 अन्य मरीजों में भी बीमारी की पुष्टि

एम्स ऋषिकेश के निदेशक ने बताया कि ब्लैक फंगस से पीड़ित दो मरीजों की आंखों को निकालना पड़ा जबकि बाकी के मृत टिश्यू व फंगस से खराब नाक की हड्डियों को काटना पड़ा.

ऋषिकेश: कोविड के बाद मरीजों पर कहर बनकर टूट रहे ब्लैक फंगस से उत्तराखंड में पहली मौत एम्स ऋषिकेश अस्पताल में दर्ज की गई है. यहां कोविड संक्रमण का इलाज करा रहे 19 अन्य मरीजों में भी इस बीमारी की पुष्टि हुई है. एम्स ऋषिकेश के निदेशक रविकांत ने बताया कि गुरुवार 13 मई को देहरादून से रेफर हुए कोरोना संक्रमित 36 वर्षीय व्यक्ति की, ब्लैक फंगस की सर्जरी संभव नहीं हो पाने के कारण मृत्यु हो गई.

रविकांत ने बताया कि इस वक्त तक एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमण के साथ ही ब्लैक फंगस रोग से पीड़ित 19 रोगी भर्ती हैं जिनमें से 11 मरीज उत्तराखंड से जबकि आठ उत्तर प्रदेश के हैं. इन 19 मरीजों में से दो मरीज हालांकि अब कोविड मुक्त हो चुके हैं. रविकांत ने बताया कि इनमें से 13 मरीजों की ब्लैक फंगस से प्रभावित अंगों की सर्जरी हो चुकी है जबकि छह अन्य मरीजों की सर्जरी अभी की जाएगी. उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस से पीड़ित दो मरीजों की आंखों को निकालना पड़ा जबकि बाकी के मृत टिश्यू व फंगस से खराब नाक की हड्डियों को काटना पड़ा.

ऐसे फैलता है ब्लैक फंगस

निदेशक ने बताया कि ब्लैक फंगस के मामलों पर एम्स संस्थान के चिकित्सकों का एक दल लगातार निगरानी रखे हुए है. एम्स ऋषिकेश के निदेशक रविकांत ने बताया कि ब्लैक फंगस मुख्यतः सड़ी-गली वनस्पति सहित प्रदूषित जगह की धूल व सड़े भोजन से फैलता है और नाक के जरिये मनुष्यों में पहुंचता है. यह शरीर में गर्दन से ऊपर के जिस भी हिस्से को संक्रमित करता है उसे काला कर खराब कर देता है. अक्सर मरीज ऑपरेशन से ठीक हो जाता है लेकिन कई मामलों में ऑपरेशन करना भी मुमकिन नहीं होता.

यह भी पढ़ें-

कानपुर में ब्लैक फंगस का कोहराम, अबतक 50 से ज्यादा मरीज मिले, मार्केट में दवाइयों की किल्लत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget