एक्सप्लोरर

अहमदाबाद विमान हादसे पर हरिद्वार में लोगों ने दी श्रद्धांजलि, गंगा किनारे हुआ दीपदान

Haridwar News: संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने मां गंगा के तट पर दीपदान कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की. दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई.

Uttarakhand News: अहमदाबाद में विमान हादसे में मारे गए लोगों के लिए पूरे देश की आंखें नम हैं. हर कोई इस घटना से व्यथित है. इसी के तहत हरिद्वार स्थित परमार्थ घाट पर गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने मां गंगा के तट पर दीपदान कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की. दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई.

इस दुखद अवसर पर भाजपा नेता विदित शर्मा ने कहा कि यह हादसा पूरे देश के लिए एक गहरी त्रासदी है. मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि वे मृतकों के परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें. साध्वी अनन्या देवी ने इसे हृदय विदारक घटना बताया और कहा कि यह दुर्घटना केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को व्यथित कर गई है. उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें.

योगाचार्य स्वामी निरंजन देव ने बताया कि हादसे में मारे गए कुछ लोग हरिद्वार स्थित उनके आश्रम से जुड़े थे. उनमें से शैलेंद्र गोविंदभाई परमार और उनकी पत्नी नेहाल बहन परमार नियमित रूप से आश्रम आते थे और योग से उनका गहरा जुड़ाव था. स्वामी जी ने नम आंखों से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और मां गंगा से उन्हें शांति प्रदान करने की प्रार्थना की.

धर्मशाला समिति के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है और इसे सोच कर भी मन कांप उठता है. वहीं भाजपा के मीडिया प्रभारी विकल राठी ने कहा कि यह समय संवेदनाओं का है. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी मृतकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को धैर्य और शक्ति प्रदान करें.

श्रद्धांजलि सभा में विदित शर्मा, साध्वी अनन्या देवी, योगाचार्य स्वामी निरंजन देव, राम अवतार शर्मा, विकल राठी, ललित प्रजापति, ममता लाल शुक्ल, ओम स्वामी, अजीत ढाका, सरिता ढाका, आशीष मिश्रा, योगिता मिश्रा, ज्योति कौशिक, सूरज बालियान, मनोज बिष्ट, सीताराम बडोनी, संजिला शर्मा, पूजा गुप्ता, चंद्रकांता भाटिया, अभिषेक, श्याम पांडे, मनोज शर्मा, अशोक पारीक, अर्जुन सिंह राणा, रमन पाठक आदि मौजूद रहे. यह श्रद्धांजलि सभा एक भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें मां गंगा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक रूप से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की गई.

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget