एक्सप्लोरर

Haridwar Accident: हरिद्वार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बारातियों पर चढ़ी, दर्दनाक हादसे में 1 की मौत और 31 लोग घायल

Uttarakhand News: एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी. घायलों को तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया, काफी लोगों की स्थिति ठीक है और दो-तीन लोग गंभीर हैं,

Haridwar News: हरिद्वार में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बारात में नाच रहे बारातियों पर कार चला दी. जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए हैं. इसके अलावा दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना से गुस्‍साई भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक से मारपीट की और उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया 

दरअसल, बहादराबाद धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से आई बारात के स्वागत के समय स्कॉर्पियो कार ने बारातियों को टक्‍कर मार दी. स्कॉर्पियो बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रही थी. घटना में एक बैंड वाला जिसका नाम सागर निवासी रायसी थाना लक्सर की मौत हो गई. साथ ही दुर्घटना में कुल 31 लोग घायल हुए हैं. मौके पर पहुंचे सीओ निहारिका सेमवाल और थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने फोर्स के साथ पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया.

कैसे हुआ हादसा?
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलड़ा से आई एक बारात गेट पर ही पहुंची थी  और बारात के स्वागत सत्कार की तैयारी चल रही थी. लोग गानों की धुन पर मदमस्त होकर नाच रहे थे. इसी दौरान बहादराबाद की ओर से तेज गति से आती स्कार्पियो कार ने सड़क किनारे नाच रहे बारातियों पर कार चढ़ा दी. ऐसा नहीं कि कार ने एक या दो बाराती को टक्कर मारकर रुक गई बल्कि कार इतनी रफ्तार में थी कि उसने बैंड वाले और बारातियों को बुरी तरह से रौंद दिया. इस दुर्घटना में एक बैंड वाले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 31 बारातियों को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया. 

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि ये बहादराबाद थाना क्षेत्र का मामला है. सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी. घायलों को तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया, काफी लोगों की स्थिति ठीक है और दो-तीन लोग गंभीर हैं, जिनका उपचार अभी चल रहा है. एक को एम्स में रेफर किया गया है, और एक की मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें:-

'भारत पर पहला हक मुसलमानों का, यहीं हुई पैदाइश, दुनिया का सबसे पुराना धर्म है इस्लाम'- मौलाना मदनी का दावा 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: बसपा नेता की गैस एजेंसी में मिली भारी गड़बड़ी, जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
Live: बसपा नेता की गैस एजेंसी में मिली भारी गड़बड़ी, जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सुंदर भाटी गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सुंदर भाटी गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार
हरिद्वार पहुंचे CM धामी, 2027 कुंभ मेले की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
हरिद्वार पहुंचे CM धामी, 2027 कुंभ मेले की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
संभल: मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित पर हाईकोर्ट की प्रशासन को फटकार, आदेश भी किया रद्द
संभल: मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित पर हाईकोर्ट की प्रशासन को फटकार, आदेश भी किया रद्द

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
LIVE: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
WB Election 2026: चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget