एक्सप्लोरर

Haridwar Corona Update: हरिद्वार में कोरोना को लेकर सख्त पुलिस प्रशासन, मास्क को लेकर साधु-संतों ने की ये अपील

Haridwar News: एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि हर की पौड़ी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. साधु-संतों का भी हमें सहयोग मिल रहा है.

Haridwar News: कोरोना वायरस (CoronaVirus) का प्रकोप एक बार फिर बड़े पैमाने पर नजर आ रहा है. चीज के साथ ही कई देशों में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. कई लोगों की जान भी चली गई है. भारत सरकार कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सतर्क नजर आ रही है और अपनी तैयारियों में जुट गई है. उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) द्वारा कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी जिले के अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.

हरिद्वार (Haridwar) और हर की पौड़ी पर आने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस मास्क लगाने को लेकर जागरूक कर रही है. वहीं संत समाज भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि भारत सरकार द्वारा जो गाइडलाइन बनाई गई है, उसका पालन किया जाए. हरिद्वार में देश और विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं. इस वक्त भी हरिद्वार में काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं. इसको देखते हुए पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर से यात्रियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

साधु-संतों ने की ये अपील
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि हर की पौड़ी (Har Ki Pauri) और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसमें साधु-संतों और सामाजिक संस्थाओं का भी हमें सहयोग मिल रहा है. हम लोगों से अपील करते हैं कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनकर ही निकलें. वहीं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर और वरिष्ठ संत स्वामी कैलाशानंद गिरी ने भी लोगों से अपील की और भारत सरकार द्वारा कोरोना के नियम का पालन करने और भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: लखनऊ में यूपी बीजेपी की बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा? भूपेंद्र चौधरी खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget