एक्सप्लोरर

Haridwar News: अवैध होटलों और रिसॉर्ट्स पर होगी कार्रवाई, 60 होटल संचालकों को प्रशासन ने भेजा नोटिस

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध होटल और रिसॉर्ट पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. हरिद्वार जिला प्रशासन ने क्षेत्र के 60 होटलों को नोटिस जारी किया हैं.

Notice to Hotels and Resorts. अंकिता हत्याकांड के बाद उत्तराखंड के साथ पूरे देश में आरोपियों को फांसी की मांग की जा रही है. वहीं लोगों की यह भी मांग है कि उत्तराखंड में कई अवैध होटल और रिसॉर्ट पर कार्रवाई की जाए. अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध होटल और रिसॉर्ट पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. 

हरिद्वार जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के 60 होटलों को नोटिस जारी किया हैं और नियमित कागजात दिखाने को कहा हैं. अनियमितता पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

अवैध होटल और रिसॉर्ट पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड में विभिन्न गेस्ट हाउस और रिज़ॉर्ट पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो हो गयी हैं. हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा भी इसको लेकर कई होटल को नोटिस जारी किए गए हैं. नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार का कहना है कि अंकिता हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी होटल और रिसॉर्ट की चेकिंग के आदेश जारी किए है. जो भी होटल और रिसॉर्ट अवैध है उसपर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता हत्याकांड को लेकर RSS नेता ने सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज, तलाश जारी

60 होटल संचालकों को नोटिस

उन्होंने कहा कि इसको लेकर हमारे द्वारा 60 होटल संचालकों को नोटिस जारी कर एक अक्टूबर को सभी कागजात लाने को कहा गया है. कागजात पूरे ना होने पर उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. हमारा यह कार्य लगातार जारी रहेगा.

क्या है मामला

मालूम हो कि 19 वर्षीय अंकिता भंडारी लापता हो गई थी. जिसके बाद अंकिता का शव ऋषिकेश में एक नहर से बरामद किया गया था. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था.

अंकिता भंडारी जिस रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी वो पुलकित आर्य का ही है. पुलकित आर्य बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन का आदेश दिया था.

ये भी देखें

Breaking News : Uttarakhand में बिजली बिल पर अब 6.5% देना होगा सरचार्ज | UPCL Price rate Hike

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget