एक्सप्लोरर

हरिद्वार महाकुंभ न बन जाए कोरोना का सुपर स्प्रेडर, जागरूकता फैलाने के लिए सरकार लेगी साधु-संतों की मदद

उत्तराखंड फ़िलहाल तो उन 8 राज्यों में शामिल नहीं है, जहां कोरोना फ़ैलने की बढ़ती रफ़्तार केंद्र सरकार के लिए चिंता का सबब बनी हुई है. फिर भी हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ को लेकर सरकार चौकन्नी है.

नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा रखी है. सरकार विशेष तौर पर इसलिए चिंतित है, क्योंकि लोगों में कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए पहले जैसी आदत नहीं रही. इसलिए प्रधानमंत्री ने आज से 14 अप्रैल तक लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

हरिद्वार महाकुंभ पर है नज़र

उत्तराखंड फ़िलहाल तो उन 8 राज्यों में शामिल नहीं है, जहां कोरोना फ़ैलने की बढ़ती रफ़्तार केंद्र सरकार के लिए चिंता का सबब बनी हुई है. फिर भी हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ को लेकर सरकार चौकन्नी है. महाकुंभ में जितनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, उनमें सोशल डिस्टेंशिंग और कोरोना के बाक़ी प्रोटोकॉल का पालन करवाना एक बड़ी चुनौती है. लिहाज़ा सरकार के भीतर इस बात को लेकर चिंता है कि महाकुंभ कहीं सुपर स्प्रेडर न बन जाए.

ऐसे में वहां पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कोरोना के ख़तरे के बारे में जागरूक रखने के लिए प्रचार प्रसार के अन्य माध्यमों के अलावा उन साधु-संतों की भी मदद ली जाएगी, जो वहां पहुंच रहे हैं. इसके लिए केंद्र सरकार ने एक टीम का भी गठन किया है. कुंभ धर्म और आस्था का एक ऐसा संगम है, जिसमें लोग बड़ी तादाद में शामिल होना चाहते हैं. हरिद्वार में चल रहा वर्तमान कुंभ मेला 30 अप्रैल तक चलेगा.

सोमवार को सरकार के अधिकारियों की हुई एक बैठक में उन सभी तरीकों पर विचार किया गया, जिससे लोगों को कोरोना के ख़तरों और उनसे बचने के उपायों के प्रति सजग रखा जाए. बैठक में एक बात विशेष तौर पर रेखांकित की गई कि कोरोना संक्रमण के एक बार फिर से तेज़ी से बढ़ने की वजह लोगों की लापरवाही भी है.

विशेषज्ञ मानते हैं कि लोग लापरवाह इसलिए हो गए हैं क्योंकि उनमें पहले जैसा डर नहीं रहा. सरकार का मानना है कि लोगों में एक स्तर तक कोरोना का डर रहना भी ज़रूरी है, ताकि वो कोरोना प्रोटोकॉल के प्रति लापरवाह न बनें. हालांकि लोगों में बेवजह डर पैदा नहीं हो इसके लिए एक 'Healthy Fear for Corona' की मुहिम चलाई जाएगी.

टीकाकरण की रफ़्तार बढ़ाने की कोशिश

इसके अलावा सरकार लोगों में टीकाकरण की रफ़्तार बढ़ाने पर भी लगातार काम कर रही है. सरकार के सूत्रों के मुताबिक़ सरकार कोरोना का टीका लगवाने के लिए उन लोगों से सीधा सम्पर्क करेगी जो इसके पात्र हैं. इसके तहत सरकार सभी पेंशनधारियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए उन्हें सीधे पत्र भेजने का फ़ैसला कर सकती है.

साथ ही, बैंक कर्मियों को जल्द से जल्द टीका लगाने के लिए भी कोई फ़ैसला हो सकता है, क्योंकि बैंककर्मी लगातार लोगों के सम्पर्क में आते रहते हैं. इसके अलावा एटीएम की पर्ची और प्रचार प्रसार के नए नए माध्यमों से भी टीका लगवाने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करने जैसे उपायों पर सरकार विचार कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget