एक्सप्लोरर

हरिद्वार के ज्वालापुर गुघाल मेले में झूला टूटा, दो मासूम बुरी तरह घायल, प्रशासन पर उठे सवाल

Haridwar News: बिना फिटनेस जांच के झूले को अनुमति देने के कारण प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है. इस घटना ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक ढिलाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

उत्तराखंड के हरिद्वार में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब यहां ज्वालापुर क्षेत्र में गुघाल मेले के दौरान एक झूला टूट गया. जिसमें दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के 30 मिनट बाद तक पुलिस और जिला प्रशासन को इसकी सूचना तक नहीं मिली.

बिना फिटनेस जांच के झूले को अनुमति देने के कारण प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है. इस घटना ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक ढिलाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या था पूरा घटनाक्रम ?

बता दें कि हादसा ज्वालापुर के गुघाल मेले में उस समय हुआ, जब एक झूला अचानक टूटकर नीचे गिर गया. घायल बच्चे ने बताया कि झूले से तेज आवाज आ रही थी. हमने शोर मचाकर संचालक को रोकने को कहा, लेकिन उसने रफ्तार और बढ़ा दी. अचानक झूला टूट गया, और मैं अपने भाई के साथ नीचे गिर गया. मेरे दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं, जबकि मेरे भाई के मुंह और सिर में गंभीर चोट आई, उसके दांत भी टूट गए. दोनों बच्चों को तुरंत रानीपुर मोड़ के सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे के दोनों पैर टूटने और दूसरे के सिर व मुंह में गंभीर चोट की पुष्टि की.

परिजनों का गुस्सा और प्रशासन पर सवाल

पीड़ित के परिजन संदीप कुमार ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि झूले में पहले से खराबी थी, लेकिन संचालक ने लापरवाही बरती. हादसे के बाद लोग बच्चों को मेरे पास लाए, तब मैं उन्हें अस्पताल ले गया. प्रशासन को जवाब देना चाहिए कि बिना फिटनेस जांच के झूले को अनुमति कैसे दी गई. परिजनों ने संचालक और प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

लापरवाही पर उठते सवाल

ज्वालापुर गुघाल मेले में हुए इस हादसे ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. बिना फिटनेस प्रमाणन के झूले को संचालित करने की अनुमति देना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. स्थानीय लोगों और परिजनों ने मांग की है कि मेले में सभी झूलों की जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।.

पुलिस ने शुरू की जांच

चिनहट पुलिस ने बताया कि उन्हें देर से सूचना मिली, लेकिन मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जिला प्रशासन ने भी झूले के फिटनेस और अनुमति की जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस ने संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है.

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
Embed widget