एक्सप्लोरर

लखनऊ: एमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने क्लासमेट को जड़े थप्पड़, वीडियो आया सामने, FIR दर्ज

Lucknow News: यह घटना 26 अगस्त को एमिटी यूनिवर्सिटी की पार्किंग में हुई. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जाह्नवी मिश्रा और उनके साथी शिखर को कार में बंधक बनाकर थप्पड़ मार रहे हैं.

लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में BA-LLB के द्वितीय वर्ष के छात्र शिखर को कार में बंधक बनाकर पीटने के सनसनीखेज मामले में पुलिस आरोपी छात्रा जान्हवी समेत उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.जाह्नवी मिश्रा और उनके दोस्तों ने शिखर की बेरहमी से पिटाई की और इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया था.

पीड़ित के पिता मुकेश ने चिनहट थाने में शुक्रवार 5 सितंबर  को FIR दर्ज कराई, जिसमें जाह्नवी मिश्रा, आयुष यादव, मिलन बनर्जी, विवेक सिंह, आर्यमन शुक्ला और एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकरी के मुताबिक घटना 26 अगस्त को एमिटी यूनिवर्सिटी की पार्किंग में हुई. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जाह्नवी मिश्रा और उनके साथी शिखर को कार में बंधक बनाकर थप्पड़ मार रहे हैं. पीड़ित का दावा है कि हमलावरों ने उसे डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़ मारे, गालियां दीं और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया. वीडियो को कथित तौर पर आरोपियों ने ही कॉलेज ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे शिखर मानसिक रूप से आहत है और उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

FIR और कानूनी कार्रवाई

चिनहट पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 351(2) (मारपीट), 352 (उपद्रव), और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया. चिनहट थाने के SHO दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि CCTV फुटेज और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. लखनऊ पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पुष्टि की कि सभी नामजद आरोपियों से पूछताछ शुरू हो गई है और जल्द ही कार्रवाई होगी.

जून से कॉलेज नहीं जा पाया था

शिखर ने बताया कि जून  में उसके घुटने का ऑपरेशन हुआ था, जिसके कारण वह दो महीने तक कॉलेज नहीं गया. 8 अगस्त से वह नियमित कक्षाओं में शामिल हो रहा था. 26 अगस्त को उनके दोस्त सौम्य सिंह यादव के साथ कैंपस में थे, तभी जाह्नवी और उनके साथियों ने कार में बंधक बनाकर पिटाई की. शिखर ने कहा कि मुझे अपमानित करने के लिए मेरे चैट डिलीट किए गए और वीडियो वायरल किया गया. एमिटी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि घटना की जांच के लिए समिति गठित की गई है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget