एक्सप्लोरर

पहाड़ों की बारिश का मैदानी इलाकों पर भी दिखा असर, हरिद्वार में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Uttarakhand News: पहाड़ों में बारिश का असर अब हरिद्वार की गंगा नदी पर दिखाई देने लगा है, गंगा जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट हो गया है. लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश का असर अब हरिद्वार में गंगा के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है. गंगा नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार सूचनाएं जुटाई जा रही हैं. साथ ही गंगा किनारे रहने वाले लोगों को समय-समय पर सतर्क किया जा रहा है. प्रशासन की अपील है कि लोग नदी किनारे न जाएं और सुरक्षा के सभी निर्देशों का पालन करें.

एबीपी लाइव को उप जिला अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन की टीमें चौकसी बरतते हुए हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं. गंगा किनारे बसे लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस अनाउंसमेंट के साथ-साथ मंदिर और मस्जिदों के माइक से भी घोषणाएं करवाई जा रही हैं. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पूरी तरह सुरक्षित रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए संपर्क करें.

खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा

वहीं उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. साथ ही निचले स्थान पर खतरा मंडरा रहा है, हमने नीचे के जितने भी डेम है उनको सूचना भिजवा दी है.

लोगों को लाउडस्पीकर के जरिये किया जा रहा सावधान

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को भी हमने सूचना दे दी है, जिला प्रशासन गंगा के किनारे बसे हुए गांव को लाउडस्पीकर के माध्यम से अवगत करा रहे हैं. लोगों को मंदिर और मस्जिदों से लाउडस्पीकर के जरिये सावधान कर रहे हैं. लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह गंगा के किनारे ना जाए. गंगा के आसपास जितने भी इलाके हैं, उनको खाली कर दें.

ये भी पढ़ें: 'हिंदू विवाह केवल रजिस्टर्ड न होने से अमान्य नहीं', इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
महोबा में खौफनाक कांड, किराया को लेकर तीन नाबालिगों ने ई-रिक्शा चालक को मार डाला
महोबा में खौफनाक कांड, किराया को लेकर तीन नाबालिगों ने ई-रिक्शा चालक को मार डाला
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget