एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हरिद्वार में लाखों की स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, स्कूली छात्रों को होने वाली थी सप्लाई

Haridwar News: एसएसपी ने बताया कि ड्रग्स तस्करी के आरोप में दंपति जेल की हवा भी खा चुके हैं. उन्होंने कहा कि देवभूमि को नशा मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं.

Uttarakhand News: 2025 तक 'नशा मुक्त देवभूमि अभियान' के तहत हरिद्वार पुलिस को आज (शुक्रवार) बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ दंपति समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से डिजिटल तराजू, एक कार और 14 हजार कैश की भी बरामदगी हुई है. एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि ड्रग्स तस्करों से पूछताछ की गई है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तस्कर बरेली से स्मैक लाकर हरिद्वार में स्कूली बच्चों के बीच सप्लाई करते थे. उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों को नशे का आदी बनाया जा रहा था. पुलिस ने तस्करों के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया.

ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़

एसएसपी ने बताया कि ड्रग्स तस्करी के आरोप में दंपति जेल की हवा भी खा चुके हैं. उन्होंने कहा कि ड्रग्स तस्करी की रोकथाम के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि ड्रग्स तस्करों को मंसूबे में कामयाब नहीं होने दें. कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का भी गठन किया गया है. देवभूमि को नशा मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब्त स्मैक की कीमत बाजार में करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है.

दंपति समेत तस्कर अरेस्ट

पुलिस ने कार्रवाई ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में की. उन्होंने बताया कि मुखबिर से स्मैक तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलने के बाद मौके पर छापेमारी की गई. छापेमारी में दंपति समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों के पास से लाखों की स्मैक, डिजिटल तराजू, एक कार और 14 हजार नकदी बरामद की गई. एसएसपी के मुताबिक कार से उत्तराखंड में ड्रग्स तस्कर आए थे. बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने साल 2025 तक देवभूमि को नशा मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. 

Kushinagar News: यूपी में एक साल में तीन बार बनी सड़क, PWD पर लगा सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप

 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP
'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget