एक्सप्लोरर

हरिद्वार में ग्रामीणों और राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल में झड़प, हाथ में ईंट उठाकर मारने की कोशिश, जमकर बवाल

Haridwar News: हरिद्वार में बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

उत्तराखंड के हरिद्वार में झबरेड़ा विधानसभा से बीजेपी विधायक और राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल की ग्रामीणों से झड़प का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद राज्य में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. ये वीडियो झबरेड़ी खुर्द गांव का है जिसमें मंत्री जी और ग्रामीणों के बीच नोक झोंक और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है. जिसके बाद इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. 

खबर के मुताबिक राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल झबरेड़ी खुर्द गांव में आयोजित 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब गांव में भ्रमण के दौरान किसी बात को लेकर कुछ महिलाओं और ग्रामीणों की मंत्री और उनकी पत्नी वैजयंती माला से तीखी बहस हो गई और मामला काफी आगे तक बढ़ गया.

ग्रामीणों पर ईंट लेकर बढ़े बीजेपी विधायक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बड़ी संख्या में ग्रामीण और राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो रही है. जिसके बाद मौके पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल हो गया. दावा किया जा रहा है कि मंत्री देशराज कर्णवाल हाथ में ईंट लेकर ग्रामीणों की ओर बढ़ते दिखाई दिए. 

मथुरा: 'कॉकरोच' बनकर नगर निगम दफ्तर पहुंचा युवक, यमुना नदी में प्रदूषण पर जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

ग्रामीणों ने कहा कि वो बीजेपी विधायक को अब वोट मांगने के लिए गाँव में घुसने नहीं देंगे. स्थानीय लोगों से खरी-खोटी सुनने के बाद विधायक देशराज कर्णवाल वापस लौट आए, जिसके बाद उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विधायक की फ़ज़ीहत वाले इस वीडियो को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, 

वहीं बीजेपी विधायक ने उनके खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि वो इस मामले में तहरीर की तैयारी कर रहे हैं. गाँव में उनके साथ बदसलूकी की गई है. उन्होंने इस पूरी घटना को निंदनीय और दुखद बताया है.  

हरिद्वार में गंगा में बिरयानी फेंकने के मामले में एक्शन, हिन्दूवादी संगठनों की शिकायत पर केस दर्ज

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, टोल पर हंगामा
ललिता गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, टोल पर हंगामा
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget