एक्सप्लोरर

हरिद्वार में गंगा में बिरयानी फेंकने के मामले में एक्शन, हिन्दूवादी संगठनों की शिकायत पर केस दर्ज

Haridwar News: हरिद्वार में गंगा नदी में कथित तौर पर बिरयानी फेंकने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में गंगा नदी में नॉनवेज बिरयानी फेंकने का मामला सामने आया है. जिस पर हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बाइक पर आए युवक दिख रहे हैं. पुलिस बाइक का नंबर ट्रेस करने में जुटी है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके. 

खबर के मुताबिक ये घटना 18 मई की रात दुर्गा चौक इलाके की बताई जा रही है, जहां मोटरसाइकिल पर दो युवक एक नीले रंग का ड्रम लेकर पहुंचे थे, आरोप है कि इस ड्रम में बिरयानी भरी हुई थी, जिसे इन दोनों ने पुल से गंगा नदी में फेंक दिया. स्थानीय लोगों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो दोनों ड्रम छोड़कर मौके से फरार हो गए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही हैं. 

गंगा नदी में नॉनवेज फेंकने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि गंगा नदी में आए दिन इस तरह की हरकतें की जाती है, जिससे मां गंगा का अपमान हो रहा है और हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है. लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से हरिद्वार का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

मथुरा: 'कॉकरोच' बनकर नगर निगम दफ्तर पहुंचा युवक, यमुना नदी में प्रदूषण पर जताई नाराजगी

हिन्दूवादी संगठनों ने जताई नाराजगी

गंगा नदी में नॉनवेज बहाए जाने के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई है, जिसके बाद इस घटना के विरोध में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है.  

पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जाँच कर रही हैं. वीडियो में दिख रही बाइक का नंबर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. ज्वालापुर के सीओ ने कहा कि इस मामले में अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा. 

ग्रेटर नोएडा: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से भड़के लोग, सेक्टर से लेकर हाईराइज सोसाइटी तक परेशान

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
Advertisement

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget