एक्सप्लोरर

हरदोई एसपी दिखी संवेदनशीलता, घायल महिला से गलत बर्ताव पर मांगी माफी, बोले- 'I Am Sorry'

Hardoi SP Viral Video: हरदोई में बीते दिनों एक हादसा भाई-बहन घायल हो गए थे. न्याय के लिए जब महिला एसपी कार्यालय पहुंची तो पुलिस उनके साथ गलत तरीके से पेश आई. इस पर हरदोई एसपी ने माफी मांगी है.

Hardoi News Today: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पुलिस अधीक्षक की एक वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है, लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, सड़क हादसे में घायल एक महिला न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंची थी, इस दौरान पीड़िता को पुलिसकर्मियों ने गलत ढ़ंग से उनके सामने पेश किया. 

पुलिसकर्मियों के जरिये पीड़िता से इस तरह से पेश आने पर हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन काफी नाराज हो गए. इसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी. हरदोई पुलिस के जरिये शेयर इस वीडियो को एसपी नीरज कुमार जादौन ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'I am sorry.' सोशल मीडिया पर एसपी नीरज कुमार जादौन के माफी मांगने पर लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?
मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, जिले में हुए एक हादसे में भाई बहन घायल हो गए थे. इसके बाद वह इंसाफ मांगने के लिए एसपी कार्यलय पहुंच गए. महिला इस हादसे में गंभीर रुप से घायल होने की वजह से ढंग से चल भी नहीं पा रही थी. एसपी कार्यलय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को रोक दिया और नहीं जाने दिया.

हालांकि बाद में महिला को चादर ओढ़ाकर एसपी नीरज कुमार जादौन के सामने पेश किया गया. पीड़ित महिला को इस तरह पेश करने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने नाराजगी जताई और पीड़ित भाई-बहन को भी ये बात काफी नागवार लगी. इसके बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने पीड़िता और उसके भाई से वीडियो जारी घटना में हुई परेशानी के लिए माफी मांगी.

वीडियो जारी कर मांगी माफी
जारी वीडियो में एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा, "एक्सीडेंट में घायल एक महिला को असुविधा का सामना करना पड़ा. इस बात को लेकर मुझे अत्यंत दुख है." उन्होंने आगे कहा, "मैं हरदोई पुलिस अधीक्षक होने के नाते महिला से क्षमा मांगता हूं." हरदोई एसपी ने कहा, "मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं होने दी जाएगी. हरदोई पुलिस को अत्यंत संवेदनशील बनाने का पूरा प्रयास करूंगा."

आईपीएस नीरज कुमार जादौन ने घटना का जिक्र करते हुए कहा, "27 अक्तूबर को एक हादसा हुआ था और 28 अक्तूबर को थाना लोनार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था." उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच जारी जारी है. अतिशीघ्र साक्ष्य के आधार मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा. 

एसपी जादौन ने कहा कि मैं इस मामले में आप सभी को दोबारा आश्वस्त करता हूं कि जो आज की घटना की हुई है वह एक विपथन (Aberration) है. ऐसे में हरदोई पुलिस के बारे में कोई एक राय न बनाएं. उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को एक बार फिर आश्वासन दे रहा हूं कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं होने दी जाएगी. इसके लिए मैं पूरी कोशिश करूंगा.

कौन हैं नीरज जादौन?
हरदोई एसपी नीरज कुमार जादौन 2015 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं. वह जालौन के रहने वाले हैं. नीरज जादौन ने बीएचयू आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है. इंजीनियरिंग करने के बाद उनको नामी कंपनी में बड़े पैकेज पर नौकरी मिल गई. इस दौरान उन्होंने नौकरी छोड़ देश सेवा का फैसला किया और कठिन परिश्रम के बाद आईपीएस टॉप किया.

ये भी पढ़ें: वक्फ के दावे के बीच छात्रों का विरोध जारी, उदय प्रताप कॉलेज परिसर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget