एक्सप्लोरर

Hardoi News: 'चौखट पर तुम्हारी हम दम तोड़ जाएंगे', गाना गाते हुए आशिक ने खुद को लगाई आग, ये है मामला

Hardoi Love Affair: युवती के घर के सामने आकर 'चौखट पे तुम्हारी हम दम तोड़ जाएंगे' गाना गाते हुए युवक ने खाली पड़े खेत में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली.

Shahabad Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई के शाहाबाद कोतवाली इलाके के कस्बे में एक सिरफिरे युवक ने एक लड़की के घर के सामने खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली. जलते हुए युवक को देखकर आसपास के लोगों ने उसे बुझाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है. युवक लड़की से प्रेम करता था और इसी चक्कर में उसने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई है. बताया जा रहा है कि इससे पहले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. उस समय लड़की ने युवक के पक्ष में बयान दिया था और अपने मां बाप के साथ चली गई थी.

चौखट पे तुम्हारी हम दम तोड़ जाएंगे
दरअसल युवक, युवती के घर के सामने आकर 'चौखट पे तुम्हारी हम दम तोड़ जाएंगे' गाना गाते हुए खाली पड़े खेत में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. यहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह आग की लपटों से घिर चुका था. लोगों ने दौड़कर उसे किसी तरीके से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. युवक का नाम अमन है, जो शाहजहांपुर जिले के रौजा थाना क्षेत्र के भागल खेड़ा गांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि यह युवक अपने नाना के यहां रह रहा था. जिस लड़की के घर के सामने आग लगाई है वह उसकी दूर की रिश्तेदार है.

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का सपा-बसपा पर निशाना, कहा- बिना मेल का विवाह टूट ही जाता है

युवक की हालत सामान्य
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले अमन के खिलाफ इसी लड़की के माध्यम से एक केस दर्ज कराया गया था. हालांकि बाद में लड़की ने लड़के के पक्ष में बयान देते हुए कहा था कि उसे कोई भगा कर नहीं ले गया है, वह अपनी मर्जी से कहीं गई हुई थी. मगर लड़की ने बयान भले लड़के के पक्ष में दिया था, लेकिन गई अपने मां बाप के साथ थी. माना जा रहा है उसी प्रेम प्रसंग के चलते एक तरफा प्रेम में फंसकर युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है. फिलहाल उसकी हालत सामान्य है और उसका इलाज किया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है.

Muzaffarnagar News: मिड डे मील के खाने में निकली छिपकली, 30 बच्चे बीमार, परिजनों ने किया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

वीडियोज

Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget