एक्सप्लोरर

हापुड़ में दो मासूम बच्चियों से छेड़छाड़, अधेड़ उम्र के आरोपी गिरफ्तार, भीड़ ने की पिटाई

Hapur News: 55 वर्षीय दो आरोपी, अय्यूब और इनाम इलाही, बच्चियों को झूला झुलाने के बहाने पानी की टंकी के पास सुनसान जगह ले गए. वहां उन्होंने बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें शुरू कीं और वीडियो बनाया.

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अधेड़ उम्र के दो व्यक्तियों ने दो नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकतें की,जिन्हें पब्लिक ने रंगेहाथ पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. यह नहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरगेट चौकी अंतर्गत मोहल्ला कोटला मेवातियान की है. जानकारी के मुताबिक  55 वर्षीय दो आरोपी, अय्यूब और इनाम इलाही, बच्चियों को झूला झुलाने के बहाने पानी की टंकी के पास सुनसान जगह ले गए. वहां उन्होंने बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें शुरू कीं और वीडियो बनाया. बच्चियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया. गुस्साई भीड़ ने आरोपियों की पिटाई की और पुलिस को बुलाया.

दोनों आरोपी गिरफ्तार

हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया. पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है. एक पीड़ित के परिजन ने बताया कि एक बच्ची मेरी भतीजी है और दूसरी इनकी बेटी. दोनों को पानी की टंकी के पास ले जाकर अश्लील हरकत की गई. हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

दोनों की उम्र 44-55 के बीच 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला) और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपियों की उम्र 45-55 साल के बीच बताई जा रही है पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह कोई सुनियोजित अपराध था. दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं, और वीडियो की फॉरेंसिक जांच की जा रही है.

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट )

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget