एक्सप्लोरर

हापुड़ पुलिस के बड़ी सफलता, मंदिर से 200 साल पुरानी मूर्ति चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Hapur Police News: पुलिस को आरोपियों के पास से मंदिर से चोरी हुई 200 साल पुरानी दोनों मूर्तियां बरामद हुई है. इनकी क़ीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये मूर्तियां अष्टधातु से बनी हैं.

Hapur Police Encounter: यूपी के हापुड़ में बीते दिनों प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में 200 साल पुरानी राधा-रानी और लड्डू गोपाल की मूर्तियां चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस नेइस मामले में दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से एक करोड़ रुपये की कीमत की मूर्तियां भी बरामद हुई है. ये मूर्तियां अष्टधातु से बनी हैं. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

दरअसल हापुड़ के जनपद के असौड़ा में स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में रविवार को चोरी हो गई थी. चोरों ने 200 साल पुरानी राधा रानी और लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्तियां चुरा लीं थी. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने इस मामले की जांच की, जिसके बाद पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया. जांच के दौरान देर रात्रि पुलिस को दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए, पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो भागने लगे. 
 
एक बदमाश के पैर में लगी गोली
बदमाशों को भागते देख पुलिस फौरन हरकत में आई और आरोपियों को घेर लिया, इस दौरान एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लग गई और वो घायल हो गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. घायल चोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपियों के पास से पुलिस को चोरी की मूर्तियां भी बरामद हुई है. 

इस बारे में जानकारी देते हुए हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मंदिर से चोरी हुईं दोनों मूर्तियां 200 साल पुरानी थी. चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग करनी शुरू कर दी. हर चौराहे पर पुलिस को तैनात कर दिया गया. इसी बीच देर रात्रि में दो बदमाश बाइक पर सवार पुलिस को दिखाई दिए. पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिस गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. इनमें एक का नाम अभय उर्फ लुक्का और दूसरे आरोपी का नाम ऋतिक है. दोनों चोर शातिर किस्म के अपराधी हैं. इसमें अभय उर्फ लुक्का पर पहले से ही चोरी व आर्म्स एक्ट के करीब चार मुकद्दमे दर्ज हैं. पुलिस ने इस घटना का खुलासा मात्र 24 घंटे के अंदर किया है. इस पर देहात थाने की पुलिस को 20 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा. 

इनपुट- विपिन शर्मा

UP के इन जिलों में गई थी ज्योति मल्होत्रा, पुलिस अलर्ट पर, धार्मिक जगहों के बनाए थे वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव पर अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget