एक्सप्लोरर

हापुड़ पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एटीएम कार्ड बदलकर फ्रॉड को देते थे अंजाम

हापुड़ पुलिस ने अंर्तजनपदीय गैंग के चार ऐसे शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो बैंक एटीएम से रूपये निकालने के भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे. पुलिस ने उनके पास से 32 हजार रुपये बरामद किए.

Hapur News: अगर आप बैंक एटीएम से रूपये निकालने के लिए जा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! क्योंकि आपके साथ ठगी हो सकती है. यूपी की हापुड़ पुलिस ने अंर्तजनपदीय गैंग के चार ऐसे शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो बैंक एटीएम से रूपये निकालने के लिए आने वाले भोले-भाले लोगों की मदद करने के बहाने उनके एटीएम कार्ड बदलकर उनके बैंक एकाउंट को खाली कर देते थे.

पुलिस ने चारों अभियुक्तों के पास से 32 हजार रूपये की नकदी, 23 एटीएम कार्ड और एक वैगनआर कार बरामद की है. चारों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हापुड़ पुलिस लाइन में एसपी ज्ञानेंजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिले में एटीएम से रूपये निकालने के दौरान लोगों के साथ फ्रॉड होने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस शातिर ठगों की तलाश में जुटी हुई थी. शुक्रवार को हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चार ऐसे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जो इन वारदातों को अंजाम देते थे.

अभियुक्त कम पढ़े लिखे लोगों को बनाते थे अपना शिकार 
एसपी ज्ञानेंजय सिंह ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों ने पूछताछ में अपने नाम आबिद सैफी पुत्र यूसुफ, मोनिस सैफी पुत्र रईसुद्दीन, नदीम पुत्र शफीक खान, राशिद अंसारी पुत्र शान निवासीगण गाजियाबाद बताया है. अभियुक्तों ने बताया कि वह बैंकों के एटीएम के बाहर खड़े होकर ऐसे बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को अपना शिकार बनाते थे, जो कम पढ़े लिखे होते थे.

पकड़े गये अभियुक्तगणों के खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद और बुलंदशहर सहित अलग-अलग जिलों में करीब आधा-आधा दर्जन से अधिक मुकद्दमे पंजीकृत हैं. पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 32 हजार रूपये की नकदी, 23 एटीएम कार्ड और एक वैगनआर कार बरामद की है. एसपी ने बताया कि इन शातिर अभियुक्तों के पकड़े जाने से हापुड़ जिले में हाल ही में एटीएम कार्ड बदलकर हुई ठगी की पांच वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है. पकड़े गये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- WATCH: पूर्वांचल के मुद्दे पर बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान मिला ये शख्स ‘गजब’ निकला! Video Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget