एक्सप्लोरर

WATCH: पूर्वांचल के मुद्दे पर बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान मिला ये शख्स ‘गजब’ निकला! Video Viral

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक, अरविंद केजरीवाल की शिकायत और दावों के खिलाफ बीजेपी की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया.

Delhi BJP News: आम आदमी पार्टी के संयोजक, और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कथित फर्जी वोटर शामिल करने करी शिकायत और दावों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मांग की है कि अरविंद केजरीवाल माफी मांगें.

अब इस प्रदर्शन का एक वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स के दावे को सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी. दरअसल, इस शख्स ने बताया कि वह दिल्ली के वेलकम का रहने वाला है. इसके बाद उसने कुछ ऐसा कहा जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. 

शख्स ने कहा- संतोष राठौर नाम है मेरा.  मैं दिल्ली के वेलकम का रहने वाला हूं. अरविंद केजरीवाल ने बहुत बड़ी गलती कर दी है. हमारे पूर्वांचल भाईयों को फर्जी वोट बताकर. मैं दिल्ली का रहने वाला हूं लेकिन हमारा गांव उत्तर प्रदेश में है. यह पूछने पर कि यूपी में गांव कहां है, शख्स ने कहा बिहार. फिर कहा सॉरी सॉरी बरेली. 

यह पूछे जाने पर कि बरेली पूर्वांचल में कहां है, शख्स ने कहा लेकिन यूपी में तो है... हम सब एक ही भारत के नागरिक है.

दिल्ली पर जितना अरविंद केजरीवाल का हक उतना ही यूपी, बिहार का, AAP संयोजक के आरोप पर बोले सीएम योगी

क्या है केजरीवाल का दावा?
बता दें बीजेपी की दिल्ली इकाई ने विधानसभा चुनाव से पहले 'फर्जी' मतदाता पंजीकरण के लिए मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश और बिहार के मतदाताओं के पंजीकरण के दावे के संबंध में अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाते देखा गया, जिनमें से कुछ ने केजरीवाल के आवास के पास सुरक्षा अवरोधक तोड़ने का प्रयास भी किया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा अवरोधक तोड़ने से रोकने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया.

केजरीवाल ने गुरुवार को बीजेपी पर विधानसभा चुनाव से पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र नयी दिल्ली में उत्तर प्रदेश और बिहार से 'फर्जी' मतदाताओं को पंजीकृत करके मतदाता सूची में हेरफेर करने का आरोप लगाया. निर्वाचन आयोग को दी गई औपचारिक शिकायत में केजरीवाल ने 15 दिसंबर से आठ जनवरी के बीच 13,000 नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए आवेदन किए जाने पर चिंता जताई.

शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'ऐसा प्रतीत होता है कि फर्जी मतदाता पंजीकरण के लिए इनमें से कई मतदाताओं को उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य पड़ोसी राज्यों से लाया गया है. यह हेरफेर चुनाव प्रक्रिया को कमजोर करता है.' केजरीवाल की टिप्पणी पर बीजेपी ने तुरंत प्रतिक्रिया की और पार्टी नेताओं ने उनकी टिप्पणी की निंदा की. दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होने हैं. आठ फरवरी को मतगणना होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget