एक्सप्लोरर

'साहब! मैं जिंदा हूं और मेरी...', हापुड़ में बुजुर्ग की शिकायत पर डीएम का बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप

Haopur Pension News: यूपी के हापुड़ में एक बुजुर्ग ने डीएम को शिकायत करते हुए बताया कि 'साहब मैं जिंदा हूं और मुझे मृत दिखाकर पेंशन रोक दी गई है.' डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग ने डीएम से शिकायत की कि 'साहब! मैं जिंदा हूं और मेरी पेंशन को मुझे मृत दिखाकर रोक दिया है.' डीएम ने जब जांच कराई, तो ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही पाई गई. इसके बाद जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने तत्काल ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिये.

डीएम की इस कार्रवाई से जिले के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है. सूचना के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर विकास खंड की ग्राम पंचायत फत्तापुर में रहने वाले राजेंद्र सिंह को समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा पेंशन दी जा रही थी. बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में जब सत्यापन हुआ, तो ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा राजेंद्र सिंह को कागजों में मृत दर्शा दिया गया. बावजूद इसके फरवरी माह 2025 तक उनकी पेंशन जारी होती रही. 

कागजों पर मृत दिखाकर रोक दी पेंशन
हापुड़ जिले में सीडीओ हिमांशु गौतम ने चार्ज संभाला और पेंशन धारकों के सत्यापन के निर्देश दिये, तो सामने आया कि कागजों में मृत राजेंद्र सिंह को पिछले तीन माह से खाते में पेंशन दी जा रही है. इस पर समाज कल्याण विभाग ने उनकी पेंशन बंद कर दी. वहीं, जब पेंशन बंद होने पर राजेंद्र सिंह स्वयं जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के पास अपने जिंदा होने के सबूत लेकर पहुंचे और यकीन दिलाया कि वह जिंदा हैं, लेकिन उनकी पेंशन को उन्हें मृत दर्शाकर रोक दिया गया है. 

लापरवाही बरतने वाले अफसर निलंबित
डीएम ने इस मामले की जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार को दी. जांच में ग्राम विकास अधिकारी योंगेन्द्र सिंह की लापरवाही पाई गई, जिसके बाद डीएम ने उन्हें तत्काल निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिये हैं. डीएम की इस कार्रवाई से जिले के अधीनस्थ लापरवाह अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है.

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 'अब जनता ने इनका रस निकाल दिया', अखिलेश के पुराने साथ को योगी के मंत्री ने बताया रस विहीन नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Siddharthnagar News: एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
UP Weather: यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget