एक्सप्लोरर

'अब जनता ने इनका रस निकाल दिया', अखिलेश के पुराने साथ को योगी के मंत्री ने बताया रस विहीन नेता

UP News: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अपने बयान में कहा कि विपक्षी नेताओं को अपने देश के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए और विदेशी ताकतों के इशारे पर नहीं चलना चाहिए.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा है. योगी के मंत्री संजय निषाद ने सपा चीफ अखिलेश यादव के पुराने साथी को रस विहीन नेता बताया है.

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य रस मलाई खाते हैं, जहां रस मिलता है वह वहां रहते हैं और अब इन्हें सबने रस विहीन कर दिया है. संजय निषाद ने आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा में रहे जब तक वहां रस था, लेकिन जब बसपा से रस खत्म हो गया तो वह भाग कर बीजेपी में आ गए, जब बीजेपी ने इनका रस खत्म कर दिया तो वहां से सपा में चले गए और अब सपा ने भी इनका रस खत्म कर दिया है. 

उन्होंने कहा कि ये रस विहीन नेता हैं, जहां इन्हें रस मिलता है वहां ये बोलते हैं अब जनता ने इनका रस निकाल दिया है ये रस विहीन हो गए हैं तो अब इनकी बातों पर क्या यकीन करें.  

विपक्ष को पाकिस्तान के प्रवक्ता की नियुक्ति ले लेनी चाहिए

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिफ मुनीर को लंच पर बुलाने के सवाल पर भारत सरकार की विदेश नीति को लेकर उठाए गए सवालों पर संजय निषाद ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता इस समय विदेशी ताकतों के पॉलिटिकल स्पीकर के रूप में काम कर रहे है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को पाकिस्तान के प्रवक्ता की नियुक्ति ले लेनी चाहिए और भारत से मुक्ति ले लेनी चाहिए.

जयराम रमेश का बयान भारत की छवि को खराब करने वाला

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जयराम रमेश का बयान भारत की छवि को खराब करने वाला है. संजय निषाद ने अपने बयान में कहा कि विपक्षी नेताओं को अपने देश के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए और विदेशी ताकतों के इशारे पर नहीं चलना चाहिए, उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमें एकजुट होना होगा. संजय निषाद मुरादाबाद में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु मण्डलीय संगोष्ठी प्रबुद्ध युवा पालक संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने मुरादाबाद पहुंचे थे. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर, 2 की तलाश, 14 जीवित
चमोली टनल हादसे में 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर, 2 की तलाश, 14 जीवित
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget