एक्सप्लोरर

Hapur News: शौच के लिए जा रहे तीन दोस्तों पर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

Hapur Crime: हापुड़ में खेत पर शौच के लिए जा रहे तीन दोस्तों पर अज्ञात बाइक सवार दो बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गए.

Hapur News: यूपी के हापुड़ (Hapur) में बदमाशों के हौसले बुलंद है. इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है कि घर से खेत पर शौच के लिए जा रहे तीन दोस्तों पर अज्ञात बाइक सवार दो बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गए, जिसमें तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और जमीन पर गिर पड़े. गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और घायलों के परिवार को दी. 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है और पुलिस मौके पर पहुंच बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम देवली के तीन लोग सुजीत भाटी, वीरेंद्र भाटी और सब्बो रोज़ की तरह आज भी गांव के ट्यूबल पर शौच के लिए जा रहे थे. जैसे ही ये तीनो लोग गांव से 500 मीटर आगे निकले तभी पल्सर बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और तीनो पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे तीनों लोगों को 5 गोलियां लग गयी और तीनों ही घायल होकर जमीन पर गिर गए और बदमाश हथियार लहराते हुए मोके से फरार हो गए. 

यह भी पढ़ें:- UP Politics: जातीय गणित साधने यूपी में उतरी कांग्रेस की नई टीम, इन नेताओं के जरिए बिसात बिछाने की तैयारी में पार्टी

पुलिस और परिजन तीनो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उनकी गभीर हालत को देखते हुए तुरंत मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. जहां अभी भी तीनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. साथ ही पुलिस हमलावर बदमाशों की तलाश में जुट गई है. हालांकि अभी तक हमलावरों की कोई जानकारी नही मिल पाई है और न ही घटना को क्यो अंजाम दिया गया है ये ही पता लग पाया है. 

पुलिस कर रही मामले की जांच 
ग्रामीण कयास लगा रहे हैं कि घायल सुजीत भाटी जनपद मेरठ के किठौर में एक शराब का ठेका और कैंटीन चलाता है. हो सकता है कि इस घटना के तार वहीं से जुड़े हुए हो. घटना की वजह चाहे जो हो पुलिस जल्द खुलासे की बात अब जरूर कर रही है. एएसपी हापुड़ मुकेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिंभावली के देवली गांव में सुजीत नाम के व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ ट्यूबवेल पर आए थे, जहां दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उन पर फायर कर दिया, जिसमें तीनों को गोली लगी है. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके का मुआयना किया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें:- Kanpur Road Accident: कानपुर के कोरथा गांव में चारों तरफ छाया मातम, कई घरों से एक साथ निकली लाशें, टूटा दुखों का पहाड़

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 10 ADM समेत 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को भेजा निर्वाचन कार्यालय
यूपी में 10 ADM समेत 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को भेजा निर्वाचन कार्यालय
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget