एक्सप्लोरर

हापुड़ की मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे मजदूर, मचा हड़कंप

Hapur News: यूपी के हापुड़ में एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वो इधर-उधर भागने लगे.

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में बुलंदशहर रोड स्थित एक मीट फैक्ट्री में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री के रिफ्रेशमेंट सेक्शन में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया. बताया जा रहा है कि अमोनिया गैस के रिसाव होते ही वहां काम कर रहे मजदूरों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया और अमोनिया गैस की लीकेज को बंद करने के लिए काम शुरू कर दिया गया. 

फैक्ट्री में हुए अमोनिया गैस के रिसाव की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंच गई. वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से टेक्नीशियन को बुलाकर गैस के रिसाव को बंद कराया गया. इस हादसे के दौरान गनीमत रही की फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को किसी भी तरह की हानि नहीं पहुंची. 

मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव

दरअसल बुलंदशहर रोड स्थित रेबन फूड फैक्ट्री में पुलिस को अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिली. सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस आनन-फानन में फैक्ट्री पर पहुंच गई. फैक्ट्री में रिफ्रेशमेंट सेक्शन के सेफ्टी वाल लीक होने से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था. जिसके चलते फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गई. रेस्क्यू टीम ने सभी मजदूरों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया. 

फैक्ट्री में मेंटेनेंस पर उठे सवाल

पुलिस के अनुसार रिफ्रेशमेंट सेक्शन में टेक्नीशियन को बुलाकर सेफ्टी वॉल को तत्काल ही सही कराया गया. जिसकी वजह से अमोनिया गैस का रिसाव बंद हो गया. इस घटना के बाद एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं कि फैक्ट्री में मेंटेनेंस के काम पर फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से लापरवाही की जा रही है. जिसकी वजह से सेफ्टी वॉल लीकेज की घटना सामने आई. 

गनीमत रही की इस हादसे के दौरान किसी भी मजदूर को किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. इस मामले पर हापुड़ सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि ज्यादा प्रेशर होने की वजह से ये रिसाव हुआ था. जिसको फैक्ट्री के ही कर्मचारियों द्वारा बंद कर लिया गया और पानी का छिड़काव कर लिया गया. रिसाव की सही वजह की जांच की जा ही है. 

इनपुट- विपिन शर्मा

बिहार की तरह समाजवादी पार्टी 2027 में करेगी हर घर सरकारी नौकरी का ऐलान, सपा सांसद का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget