एक्सप्लोरर

UP News: योगी सरकार में मंत्री रजनी तिवारी का रणदीप सुरजेवाला पर हमला, कहा- हम राम वाले हैं, राक्षस की...'

Happy Independence Day 2023: यूपी सरकार में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीएम और अफसरों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी सुना.

Independence Day 2023: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रजनी तिवारी (Rajni Tiwari) 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्नाव (Unnao) के निराला प्रेक्षागृह में आयोजित 'आजादी का जश्न' कार्यक्रम में पहुंचीं. इस मौके पर डीएम अपूर्वा दुबे (Apurva Dubey) और सदर विधायक पंकज गुप्ता (Pankaj Gupta) ने रजनी तिवारी का बुके के साथ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया. कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से आजादी के नायकों के शौर्य साहस का चित्रण कर जोश भरा. छात्रों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया.

इस दौरान राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने डीएम और अफसरों के अलावा वहां मौजूद लोगों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी सुना. साथ ही उन्होंने ध्वजारोहण कर देश के शहीदों को नमन किया. इसके अलावा राज्यमंत्री, सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम अपूर्वा दुबे ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया.

रणदीप सुरजेवाला के बयान पर बोला हमला

इसके बाद रजनी तिवारी ने रणदीप सुरजेवाला के राक्षस वाले बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि हम लोग राम को पूजने वाले हैं. राम को मानने वाले हैं तो हम उनकी बात करते हैं. राक्षस की जो बात करते हैं, उनके बारे में उनसे पूछिए. आज पूरा देश देख रहा है कि हम लोगों ने क्या किया है और विशेषज्ञ कहते हैं कि आज हम पांचवी अर्थव्यवस्था पर पहुंचे हैं. अगर ऐसे ही चलता रहा तो तीसरी अर्थव्यवस्था हो जाएगी. ब्रिटेन को छोड़कर देश आगे बढ़ रहा है. इसमें उनका चरित्र दिखता है कि वह क्या कर रहे हैं.

'हमारे लिए देश सबसे आगे'

राज्यमंत्री ने आगे कहा कि हम लोग एक अच्छी नियत को लेकर आगे बढ़ते हैं. हमारे लिए देश सबसे आगे है, जो उन्होंने किया उनसे पूछिए, उनकी सोच उनमें दिखाई देती है यानी महिलाओं के लिए असभ्य व्यवहार. हमारा देश संस्कृति सभ्यता से पहचाना जाता है तो उन्हें हमारी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए.

'विकास को गति देने का कर रहे हैं काम'

एक और सवाल के जवाब में रजनी तिवारी ने कहा कि हम सबके लिए बड़ा गौरव का समय है. हम लोग 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था को लेकर हमारे प्रधानमंत्री का सपना आकार ले रहा है. हमारा देश 8वीं से 5वीं अर्थव्यवस्था पर आ गया है. तीसरी अर्थव्यवस्था पहुंचने वाले हैं. हम लोग विकास को गति देने का काम कर रहे हैं. इसके साथ-साथ देश में शिक्षा का हब बनाने का काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: अखिलेश यादव की नई टीम में पश्चिमी यूपी को कम तवज्जो मिलने पर उठे सवाल, सफाई में क्या बोली सपा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Iran Warning US: 'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
IND Vs NZ 2nd T20I: पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

वीडियोज

Jammu Kashmir Heavy Snowfall: जम्मू-कश्मीर समेत ठंड से ठिठुर गई ये जगह | Weather News | ABP
Himachal Pradesh News: Shimla में बर्फबारी का कहर, आपस में टकराए 3 ट्रक |
Venezuela–China Oil Debt Story | Loans, Oil & Geopolitics Explained | Paisa Live
Copper: 10,000 साल पुराना Metal जो Future Economy चला रहा है | The Red Gold Story | Paisa Live
Gold–Silver ETF Crash Explained | 2% गिरावट, ETF 15% क्यों टूटता है? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Iran Warning US: 'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
IND Vs NZ 2nd T20I: पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस मौसम में कितना सेट करें फ्रिज का टेंपरेचर?
दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस मौसम में कितना सेट करें फ्रिज का टेंपरेचर?
देसी खाना तो ठीक है, लेकिन प्रोटीन का क्या, यहां जानें आपकी थाली कितनी ताकतवर?
देसी खाना तो ठीक है, लेकिन प्रोटीन का क्या, यहां जानें आपकी थाली कितनी ताकतवर?
Embed widget