एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: अखिलेश यादव की नई टीम में पश्चिमी यूपी को कम तवज्जो मिलने पर उठे सवाल, सफाई में क्या बोली सपा?

UP Politics: अखिलेश यादव की प्रदेश कार्यकारिणी की टीम में 24 मुस्लिम, 17 दलित, 11 यादवों को जगह मिली है. मेरठ के अलावा शामली और बिजनौर से भी मुस्लिम नेताओं को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव की नई टीम का आंकलन शुरू हो गया है. बता दें कि रविवार को समाजवादी पार्टी ने 182 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का एलान किया. टीम में क्षेत्र और पीडीए फॉर्मूला पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और दलितों के प्रतिनिधित्व का आंकलन किया जा रहा है. पश्चिमी यूपी से अखिलेश यादव की टीम में सिर्फ 5 मुस्लिमों को शामिल किया गया है. पश्चिमी यूपी की कई सीटें मुस्लिम बाहुल्य मानी जाती हैं. पश्चिमी यूपी से सपा ने सिर्फ 5 मुस्लिम चेहरों पर भरोसा जताया है. सियासी सरगर्मियों में बने रहने वाले मेरठ से किसी मुस्लिम नेता को जिम्मेदारी नहीं मिली है. 2022 के विधानसभा चुनाव में मेरठ से सपा के दो प्रत्याशी विधायक बने थे.

अखिलेश यादव की नई टीम का आंकलन

मेरठ के अलावा शामली और बिजनौर से भी मुस्लिम नेताओं को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है. अलीगढ़ और अमरोहा को प्रतिनिधित्व जरूर दिया गया है. जानकारों का कहना है कि पश्चिमी यूपी के मुस्लिमों की पहली पसंद सपा है. 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की वजह से बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुआ था. सहारनपुर, नगीना, संभल, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा की लोकसभा सीटों पर गठबंधन को विजय मिली थी. 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सपा-रालोद गठबंधन से बीजेपी को पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर नुकसान हुआ था.

क्या बोले सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद

अखिलेश यादव की प्रदेश कार्यकारिणी की टीम में 24 मुस्लिम, 17 दलित, 11 यादवों को जगह मिली है. अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और सदस्यों की संख्या 119 है. उसमें 8 ब्राह्मण, 45 गैर यादव ओबीसी और 14 वैश्य, कायस्थ, जैन, सिख और ईसाई समुदाय के लोग शामिल हैं. प्रवक्ता फखरुल हसन चांद का कहना है कि कार्यकारिणी का गठन करते समय सपा ने ईस्ट और वेस्ट नहीं देखा है. पार्टी पूरे प्रदेश को एक जैसा देखती है और पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए नई कार्यकारिणी बनाई गई है. इस बार यादवों की अपेक्षा गैर यादव ओबीसी को ज्यादा महत्व मिला है ताकि अन्य पिछड़ी जातियों का भी प्रतिनिधित्व सपा में हो सके. उनकी मदद से सपा समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी. 

Independence Day 2023: 'यूपी में परिवारवाद के पहले उदाहरण हैं सीएम योगी', अखिलेश यादव का PM मोदी पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani: सिस्टम के 'सरकारी कातिलों' का जाल ! | Crime News
Parliament Budget Session: वेल में नारेबाजी और निलंबित सांसदों का प्रदर्शन | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: क्यों ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा ? |Ghooskhor Pandat Controversy
Bharat Ki Baat: 2047 की बात...1947 की तरफ चले! | Dewa Sharif Barabanki | UP News
Sandeep Chaudhary: पहले युवराज, अब कमल...सड़क-सड़क मौत का दलदल! | Janakpuri Biker Death

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
Happy Rose Day 2026 Wishes: गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
Embed widget