एक्सप्लोरर

Protest in Varanasi: दुर्गाकुंड में दृष्टिहीन छात्रों का प्रदर्शन जारी, जानें क्या है मामला

Protest in Varanasi: हनुमान प्रसाद पोद्दार दृष्टिहीन विद्यालय के छात्र कक्षाओं को बंद करने के आरोप में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की.

Blind Student Protest in Varanasi: वाराणसी के दुर्गाकुंड में हनुमान प्रसाद पोद्दार दृष्टिहीन विद्यालय (Hanuman Prasad Poddar Blind School) बंद होने के चलते छात्र पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय को अब बंद किया जा रहा है. इसको लेकर सड़कों पर डटे छात्र प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. दृष्टिहीन छात्र शिक्षा की मांग कर रहे हैं. 

आरोप है कि हनुमान प्रसाद पोद्दार दृष्टिहीन विद्यालय में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं बंद कर दी गई हैं. छात्र कह रहे हैं शर्त कोई भी हो विद्यालय संचालित होना चाहिए. वहीं मैनेजमेंट इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है.

गौरतलब है कि 1972 में हनुमान प्रसाद पोद्दार विद्यालय की स्थापना निजी ट्रस्ट के रूप में हुई थी. 1982 से ये विद्यालय सरकारी मदद की व्यवस्था में आया. 17 जून 2020 को इस ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि हम आर्थिक संसाधनों में कमी के कारण अब 9 से 12 तक की कक्षाओं को बंद कर रहे हैं, लेकिन कक्षा 1 से 8 तक चलाने का निर्णय लिया गया. 

क्या बोले अधिकारी?
राजेश कुमार मिश्र (दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी) ने बताया कि 9 से 12 तक की कक्षा के छात्रों को परीक्षा के बाद वापस किया गया, लेकिन सरकारी व्यवस्था में अनुदान का पूरा प्रयास किया गया है.

दृष्टिहीन छात्र सड़क पर बारिश और धूप के बावजूद बेपरवाह डटे हैं. बैरिकेडिंग कर प्रशासन ने यातायात डायवर्ट किया है, लेकिन छात्रों की सुनवाई क्यों नहीं हो रही ये बड़ा सवाल है.

ये भी पढ़ें:

President UP Visit: 13 एसपी, 2500 पुलिसकर्मी, पीएसी जवान... गोरखपुर में होगा सुरक्षा का कड़ा पहरा

Noida: कंपनी में डकैती करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, फरार आरोपियों की हुई पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget