एक्सप्लोरर

President UP Visit: 13 एसपी, 2500 पुलिसकर्मी, पीएसी जवान... गोरखपुर में होगा सुरक्षा का कड़ा पहरा

Ramnath Kovid Visit: यूपी में अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोरखपुर भी आएंगे. गोरखपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है.

Presient Security in Gorakhpur: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) अपने चार दिवसीय दौरे पर आज यूपी (Uttar Pradesh) आ रहे हैं. कोविंद इन चार दिनों में लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या का दौरा करेंगे. रामनाथ कोविंद 28 अगस्त को गोरखपुर में रहेंगे. यहां वो महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष महाविद्यालय की आधारशिला रखने के साथ-साथ महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

इसी सिलसिले में एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने गोरखपुर बस्ती मंडल समेत अन्य जनपदों से आए अधिकारियों के साथ बैठक की. ये बैठक एनेक्सी भवन सभागार में हुई. इस दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं. 26 अगस्त को दोनों कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की जारी करेंगे. एयरपोर्ट जिले के भटहट के पिपरी और सोनबरसा स्थित कार्यक्रम स्थल के साथ होटल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था ऐसी होगी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए डीआईजी के साथ 13 एसपी समेत 2,500 पुलिसकर्मी, पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया जाएगा.

होटल, सराय में हो रही चेकिंग
होटल, सराय, ढाबा की चेकिंग शुरू कर दी गई है. एयरफोर्स से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सीसीटीवी हर तस्वीर को कैद करेंगे. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा प्लान चाक-चौबंद रहेगी. 26 अगस्त को सभी राजपत्रित अधिकारी पिपरी भटहट व सोनबरसा तथा एयरपोर्ट ड्यूटी लगाए हुए स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे. सभी राजपत्रित अधिकारियों की बैठक एनेक्सी सभागार में 27 अगस्त शुक्रवार को फिर ली जाएगी. 

कोई भी बिना पास राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान नहीं आ जा सकता है. संबंधित राजपत्रित अधिकारी अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों को गाइड करते हुए निर्देशित देंगे. मंगलवार को मुख्य सचिव शासन ने भी वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के जरिए सुरक्षा की जानकारी ली थी. 26 अगस्त को सुरक्षा मुख्यालय से अफसर गोरखपुर पहुंच जाएंगे. गोरखपुर जिले को हाई अलर्ट पर कर सुरक्षा और जांच तेज कर दी गई है.

ये भी पढ़े:

President UP Visit: चार दिवसीय दौरे पर आज यूपी आ रहे हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जानें कार्यक्रम

UP: सड़क मरम्मत के लिए BJP विधायक ने पार्टी सांसद के खिलाफ ही खोला मोर्चा, पीएम को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
UP News: चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी
चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget