यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज मौसम पूरी तरह से साफ बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक वेस्ट यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके अलावा यहां AQI भी बढ़ रहा है.

उत्तर प्रदेश में आज मौसम पूरी तरह साफ बना रहेगा. दिन में धूप खिलेगी और मध्यम हवाओं उमस और गर्मी का एहसास नहीं होगा. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं है. तापमान सामान्य बना रहे. पश्चिम के कुछ जिलों में न्युन्ताम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. सुबह-शाम हल्की ठंड भी बनी रहेगी.
उधर दिल्ली-एनसीआर से सटे शहरों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जैसे शहरों में AQI का स्तर ऊपर जाने से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो रहा है. आगे इसके और बढ़ने के आसार हैं.
यह भी पढ़ें: एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
प्रमुख शहरों का तापमान
प्रदेश में औसत तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 22 डिग्री के बीच रहेगा. सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होगा. प्रयागराज, बांदा, झांसी और आगरा व मथुरा में दिन का तापमान बढेगा. जिस कारण दिन में यहां गर्मी का असर देखने को मिलेगा. जबकि राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
इसके साथ ही कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर उअर उसके आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहने का अनुमान है. वहीं वेस्ट यूपी में सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
प्रदूषण (AQI) की स्थिति
मानूसन की समाप्ति के बाद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसका असर आने वाले दिनों में और अधिक बढेगा. दिल्ली-NCR से सटे इलाकों में AQI का स्टार बेहद खराब 200 से 300 के आसपास अभी रिकॉर्ड किया जा रहा है. जिस कारण यहां हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है. मध्य और पूर्वी यूपी में अभी AQI की स्थिति बेहतर है.
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं दी है. दिन शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी. जल्द ही तापमान में गिरावट होती जाएगी. जिससे अगले कुछ दिनों में ठंडी का एहसास होने लगेगा.
यह भी पढ़ें: योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक






















