एक्सप्लोरर

कौशांबी: अपने पैतृक गांव को खोजते सात समंदर पार से भारत आये हैंड्रिक कालका...बदलना चाहते हैं अपने गांव की सूरत

वर्षों पहले अंग्रेज मजदूरी के लिये भारतीयों को देश से बाहर ले गये थे। आज उनके वंशज अपनी मातृभूमि को खोजते भारत आ पहुंचें हैं। हैंड्रिक की ऐसी ही दिलचस्प कहानी है

कौशांबी, एबीपी गंगा। वह सिराथू तहसील के कनवार गांव में भी गए, जहां से वर्षों पहले उनके पुरखों को अंग्रेज सूरीनाम मजदूरी कराने ले गए थे। दादा की जुबानी गांव के बारे में जो सुना था, उसी के आधार पर उन्होंने अपनी खोज शुरू की। हैंड्रिक अपने वंशजों तक पहुंचे और उस मिट्टी को खोज निकाला, जिसमें उनके पुरखों की जड़ें जुड़ी हैं। माल्टा से अपने पुरखों के पैतृक गांव पहुंचे हेंड्रिक का कहना है अब कुछ महीनों बाद दोबारा यहां अपने परिवार के साथ आकर विकास कार्य कराए जाने की बात कह रहे हैं।

माल्टा से आये हैंड्रिक का कहना है कि सिराथू तहसील के कनवार गांव से 1895 में अंग्रेज बड़ी संख्या में गिरमिटिया मजदूरों को अपने साथ सूरीनाम में ले गए। जिसमें उनके दादा सीताराम लोध भी शामिल थे। तमाम यातनाएं झेलते हुए सीताराम ने अपने बच्चों और परिवार का भरण पोषण किया। हैंड्रिक ने बताया, जब वह 12 वर्ष के थे, तब उनके दादा का निधन हो गया था। दादा की बतायी बातें उनके दिल मे बैठ गईं। जिसके बाद वह अपने पुरखों के वतन जाकर उनके अपने लोगों से मिलने के लिए बेचैन रहने लगे। एक कंपनी में डायरेक्टर के पद से रिटायरमेंट लेने के बाद वह भारत आये। जहां उन्होंने पुरखों की जड़ों को खोजते खोजते कौशाम्बी (तब इलाहाबाद) के कनवार गांव जा पहुंचे।

हैंड्रिक के दादा ने उन्हें बताया था कि उनका गांव कनवार रेल लाइन किनारे है। इसी आधार पर वह अपने पुरखों को खोजते खोजते यहां तक पहुंचे हैं। सात समंदर पार से पुरखों की जड़ों को खोजते हुए हैड्रिक कालका अपने गांव कनवार गांव पहुंचे तो वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हैंड्रिक कालका ने खुद की जांच पड़ताल के बाद रामप्रताप लोधी के परिवार को अपना बताया है। राम प्रसाद लोधी के घर पहुंचे हैड्रिक कालका ने उन्हें अपने गले से लगा लिया। परिवार के अन्य लोगों के साथ बेहद आत्मीयता से वह मिले। हैंड्रिक कालका का कहना है कि वह अपने पुरखों के गांव में स्कूल खुलवाने या फिर कोई दूसरा विकास कार्य करवाना चाहते हैं। जिस रामप्रताप लोधी के परिवार से हैंड्रिक कालका का संबंध जुड़ा है वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

जिस परिवार से हैंड्रिक कालका का संबंध जुड़ रहा है वह बेहद गरीब हैं। परिवार के मुखिया मेहनत मजदूरी करके पेट पालते हैं। हैंड्रिक के बातों को सुनकर राम प्रताप लोधी का परिवार बेहद खुश जरूर नजर आ रहा है। हैंड्रिक कालका को उनके अपने पुरखों की जड़ों तक पहुंचाने में पवन तिवारी का खास किरदार है। पवन तिवारी व हैंड्रिक कालका की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई है। कनवार गांव में अपने परिजनों से मिलने के बाद हैंड्रिक कालका सिराथू तहसील कार्यालय भी पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव से मिलकर सरकारी अभिलेखों में अपने पूर्वजों का नाम तलाशना शुरू किया। एसडीएम का कहना है कि हैड्रिक माल्टा देश से आए है जो अपने पूर्वजों के पैतृक गांव में विकास कार्य कराए जाने की बात कह रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget