एक्सप्लोरर

Haldwani Violence: अब्दुल मलिक का अब क्या होगा? गिरफ्तारी के बाद उस पर आरोप तय करना पुलिस के लिए चुनौती

UP News: हल्द्वानी हिंसा मामले में अब्दुल मलिक पुलिस की गिरफ्त में हैं. वहीं मलिक के वकील बोले हिंसा के 3 दिन पहले से ही वह हल्द्वानी से चला गया था. पुलिस का कहना है मलिक के खिलाफ सारे सबूत है.

Haldwani Violence News: हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक पुलिस की गिरफ्त में है. उसका बेटा अब्दुल मुहिद अभी भी फरार है.अब्दुल मलिक को पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया है लेकिन अब्दुल मलिक को अदालत में मुजरिम साबित करना पुलिस से के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा हल्द्वानी हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. अब्दुल मलिक पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

मलिक के वकीलों ने उसकी अग्रिम जमानत के लिए अदालत में बेल एप्लीकेशन लगाई है. जिस पर 27 फरवरी को फैसला होना था. लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने मलिक को गिरफ्तार कर लिया. मलिक के वकीलों का कहना हैं जानकारी हो चुकी थी की मलिक को गिरफ्तार किया जा चुका है.अब बेल एप्लीकेशन खुद ही निरस्त हो जाएगी हम कोर्ट में मलिक की जमानत के लिए खड़े होंगे.

हिंसा के 3 दिन पहले से ही हल्द्वानी से बाहर था मलिक 
अब्दुल मालिक हिंसा से 3 दिन पहले ही हल्द्वानी से बाहर चला गया था. सूत्रों की अगर मानें तो अब्दुल मलिक देहरादून में रहा. देहरादून में अब्दुल मलिक ने सचिवालय में भी प्रवेश किया. यहां के बड़े लोगों से भी उसने मुलाकात की ऐसे में अब्दुल मलिक का हल्द्वानी में ना होना और गंभीर धाराओं में उसके ऊपर मुकदमा दर्ज करना पुलिस के गले की हड्डी बन सकता है. क्योंकि पुलिस के लिए अब्दुल मलिक को आरोपी साबित करना टेढ़ी खीर साबित होगा कोर्ट में अब्दुल मलिक ने अपने सारे साक्ष्य रखने की बात कही है.

'मलिक के वकील क्या बोले'
अब्दुल मलिक के वकीलों के अनुसार अब्दुल मलिक हिंसा से 3 दिन पहले ही हल्द्वानी से चला गया था. वह देहरादून और दिल्ली में रहा ऐसे में हिंसा में उसके हाथ होने की कोई संभावना नहीं है. लेकिन पुलिस ने जिन धाराओं में अब्दुल मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वह काफी गंभीर है. ऐसे में अदालत के अंदर पुलिस के लिए यह साबित करना चुनौती पूर्ण होगा कि अब्दुल मलिक का हल्द्वानी हिंसा से सीधे तौर पर संबंध है.

अब्दुल मलिक का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह अधिकारियों से बहस करता हुआ दिखाई दे रहा है. लेकिन वह वीडियो भी कर और पांच तारीख का है. जबकि हल्द्वानी में हिंसा 8 फरवरी को बढ़ती थी. ऐसे में पुलिस के लिए अब्दुल मलिक को कोर्ट में आरोप साबित करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा. इसको लेकर के पुलिस ने कहा है कि हमारे पास सारे साक्ष्य मौजूद हैं कि अब्दुल मलिक इस पूरी घटना के पीछे साजिश कर्ता हैं.

क्या सरकार मलिक को दोषी साबित कर पाएगी
हल्द्वानी में 8 फरवरी को हुई हिंसा में छह लोगों की मौत हुई थी. जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे तो वही सरकारी संपत्ति की अगर बात करें तो ढाई करोड़ से ज्यादा की सरकारी और प्राइवेट संपत्ति को नुकसान पहुंचा था. जिसके लिए अब्दुल मलिक को सरकार की तरफ से एक नोटिस भी जारी किया गया था. अब फिलहाल अब्दुल मलिक पुलिस की हिरासत में है लेकिन अब यह देखने वाली बात होगी कि सरकार कैसे अब्दुल मलिक से ढाई करोड़ रुपए वसूल करती है. साथ ही उसे इस पूरी घटना के लिए दोषी साबित करती है. 

ये भी पढ़ें: UP Politics: BSP सांसद ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल, अखिलेश यादव के साथ वायरल हुई थी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget