एक्सप्लोरर

हल्द्वानी: गौला नदी के पार टीले पर फंसे युवकों को बचाने के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान, बच गई जान 

हल्द्वानी में दो युवक गौला नदी के पार गए थे. उनके पार जाते ही गौला नदी का पानी तेज हो गया, जिसके कारण दोनों ही नदी पार बने टीले पर ही फंस गए. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रेस्क्यू कर बचा लिया.

हल्द्वानी: लालकुआ कि गौला नदी में शुक्रवार कि शाम अचानक आए तेज बहाव के कारण दो युवक नदी पार बने टीले पर ही फंस गए. फायर मैन सर्विस और कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला. दोनों युवक हल्दुचौड के रहने वाले बताए जा रहे हैं. 

स्थानीय लोगों ने दी सूचना 
लालकुआ कोतवाली क्षेत्र हल्दुचौड के रहने वाले दो ग्रामीण हेमंत भट्ट और दीपक भट्ट गौला नदी पार गए थे. उनके पार जाते ही गौला नदी का पानी तेज हो गया, जिसके कारण दोनों ही नदी पार बने टीले पर ही फंस गए. दोनों के टीले पर फंसे होने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों को मिली तो वो भी मौके पर पहुंचे, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण ग्रामीण कुछ कर नहीं सके. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौकै पर पहुंची पुलिस टीम ने अपने उच्च अधिकारियों को मामले के बारे में सूचित किया. जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्रा ने दोनों युवकों सकुशल निकालने का प्लान बनाया. जिसके बाद फायर सर्विस टीम भी मौके पर पहुंच गई. जहां युवक फंसे थे वो क्षेत्र देवरामपुर और लालकुआ के बीच में आता है. 

टीले पर फंसे युवकों को बचाया गया 
काफी रात होने के कारण अंधेरा भी हो गया था. वहीं, नदी के पार पहुंचने के लिए पुलिस को खासी मशक्त करनी पड़ी. धीरे-धीरे पुलिस के कई अधिकारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन उनकी तरफ से भी रेस्क्यू नहीं हो सका. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण दीपक राणा और फायर मैन जितेंद्र कुमार को पूरी सतर्कता के साथ नदी में उतारा गया. दोनों ने नदी पार की और टीले में फंसे युवकों को सुरक्षित जंगल के रास्ते निकाल लिया. सकुशल रेस्क्यू होने पर स्थानीय लोगों ने ताली बजाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया. 

चलाया गया रेस्क्यू अभियान 
एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि स्थानीय लोगों से पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग गौला नदी पार टीले पर फंसे हैं. पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसके बाद दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया है. उन्होंने कहा कि नदी पार फंसे दोनों ही युवक स्थानीय हैं. रेस्क्यू करने वाले फायर मैन जितेंद्र और स्थानीय युवक दीपक को उच्च अधिकारी से इनाम दिलाने की बात की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Weather: 36 घंटों से लगातार हो रही है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget