एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में 3 जनवरी को अगली सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की अनुपस्थिति की वजह से लिया फैसला

Gyanvapi Mosque ASI Survey: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में हुए सर्वे की रिपोर्ट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने सोमवार को जिला जज की अदालत में सीलबंद लिफाफे में पेश की थी.

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में एएसआई सर्वे को लेकर आज फैसला नहीं आया. अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 जनवरी 2024 को होगी. मुस्लिम पक्ष की अनुपस्थिति की वजह से जिला जज ने ये फैसला लिया है. ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में हुए सर्वे की रिपोर्ट एएसआई ने सोमवार (18 दिसंबर) को जिला जज की अदालत में सीलबंद लिफाफे में पेश की थी. इसी पर आज यानि 21 दिसंबर को फैसला आना था. 

जिला जज वाराणसी डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट में आज हिंदू पक्ष मौजूद रहा जबकि मुस्लिम पक्ष नहीं आया. जिला जज ने अंदर से संदेश भिजवाया कि अगर दोनों पक्ष होंगे तभी मैं इस मामले में सीट पर बैठूंगा. हिंदू पक्ष ने कहा कि मामले की सुनवाई हो क्योंकि ऑर्डर तो रिजर्व है. अंजुमन इंतजामिया की तरफ से कोई वकील मौजूद नहीं था. जबकि हिंदू पक्ष के सभी पैरोकार वादी वादिनी वकील कोर्ट में मौजूद थे. 

मुस्लिम पक्ष ने की थी ये मांग

पिछली सुनवाई पर रिपोर्ट पेश करने से पहले मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में आवेदन देकर मांग की थी कि वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में हुए सर्वे की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में एएसआई पेश करे और बगैर हलफनामे के किसी को भी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की इजाजत न दी जाए. रिपोर्ट सब्मिट करने के लिए सुरक्षा के बीच 5 सदस्यीय टीम जिला जज कोर्ट पहुंची थी. 

21 जुलाई को दिया था सर्वे का आदेश 

वाराणसी के जिला जज की कोर्ट ने 21 जुलाई 2023 को ज्ञानवापी परिसर के सील वजूखाने को छोड़कर बाकी सभी हिस्‍से और तहखानों के सर्वे का आदेश दिया था. ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक विधि से जांच-सर्वे करने के लिए पुरातत्वविद्, रसायनशास्त्री, भाषा विशेषज्ञों, सर्वेयर, फोटोग्राफर समेत तकनीकी विशेषज्ञों की टीम लगी थी. चार अगस्त से दो नंवबर तक चले सर्वे के दौरान एएसआई की टीम का नेतृत्व अपर महानिदेशक आलोक त्रिपाठी ने किया.

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand में भू-कानून और मूलनिवासी कानून की मांग तेज, 24 दिसंबर को देहरादून में होगी बड़ी रैली

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget