एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर में अब सिर्फ पांच घंटे होगा ASI सर्वे, समय में हुआ बदलाव

Gyanvapi ASI Survey News: वाराणसी की जिला अदालत ने बीते जुलाई के महीने में एएसआई को साइंटिफिक सर्वे करने का आदेश किया था. अब तक दो शिफ्ट में सर्वे किया जा रहा था.

Gyanvapi ASI Survey News: वाराणसी के काशी ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे का काम लगातार जारी है. इसी बीच वाराणसी के जिला अदालत के आदेशानुसार गुरुवार से सुबह 7:00 से 12 बजे 5 घंटे तक ASI सर्वे का काम किया जाएगा. इससे पहले ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम सुबह 8:00 से 12:00 और दूसरी पाली में दोपहर 2:00 से 5:00 तक किया जाता रहा है. इसके पीछे प्रमुख वजह बताई जा रही है कि अगले माह ASI को जिला न्यायालय में सर्वे की रिपोर्ट भी सबमिट करनी है, जिसकी वजह से ASI को रिपोर्ट भी तैयार करने में पर्याप्त समय की आवश्यकता होगी.

अगले महीने कोर्ट में सबमिट करनी है रिपोर्ट

ज्ञानवापी परिसर में जारी ASI सर्वे के समय बदलाव को लेकर हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि जिला न्यायालय के आदेशानुसार गुरुवार से ASI का साइंटिफिक सर्वे सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक 5 घंटे के लिए किया जाएगा. इसके पीछे प्रमुख वजह है सर्वे का काम अंतिम चरण में है.

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय अनुसार ASI को अगले माह तक जिला न्यायालय में रिपोर्ट भी सबमिट करने हैं और इसके लिए ASI को रिपोर्ट तैयार करने के लिए पर्याप्त समय की भी आवश्यकता होगी. इसलिए अब सुबह 7:00 से 12:00 तक ही सर्वे का कार्य पूरा किया जाएगा. वहीं हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी एक सड़क दुर्घटना में घायल भी है जिसको लेकर उन्होंने आज होने वाले ज्ञानवापी मामले से जुड़े मामलों में उपस्थित न होने की भी जानकारी दी.

4 अगस्त से जारी है ASI सर्वे

वाराणसी के जिला अदालत द्वारा 22 जुलाई को ASI को साइंटिफिक सर्वे करने का आदेश जारी हुआ था. इसके बाद यह सर्वे 24 जुलाई को सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक शुरू किया गया, लेकिन प्रतिवादी द्वारा आपत्ति दाखिल करने के बाद यह मामला हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया.

3 अगस्त को आदेश जारी होने के बाद 4 अगस्त से वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में पुनः ASI सर्वे का कार्य शुरू हुआ. 15 अगस्त, 7 और 8 सितंबर इन तीन दिनों के अलावा सर्वे का कार्य इस आदेश के बाद निरंतर जारी है. अब तक ASI सर्वे  मामले में कोर्ट द्वारा सर्वे की अवधि को दो बार बढ़ाने का निर्देश दिया गया हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Delhi-Meerut RRTS: पीएम मोदी रैपिड रेल की सौगात देने कल आएंगे गाजियाबाद, कई रास्ते रहेंगे बंद, जानें- क्या है ट्रैफिक प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget