एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid में जुमे की नमाज के दौरान विवादित तकरीर, मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने किया बड़ा दावा

Gyanvapi Updates: व्यास जी के तहखाने में पूजा अर्चना शुरू होने के विवाद और बंदी की अपील के बीच ज्ञानवापी परिसर में आज हुई जुमे की नमाज में तकरीबन बारह सौ लोग नमाज़ पढ़ने के लिए पहुंचे थे.

Gyanvapi News: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में आज जुमे की नमाज के दौरान विवादित तकरीर की गई. शहर मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने विवादित तकरीर की. जुमे की नमाज से पहले मस्जिदों में खुतबा यानी तकरीर होती है. खुतबे में मस्जिद में मौजूद नमाजियों व दूसरे लोगों के लिए संदेश जारी किए जाते हैं.

व्यास जी के तहखाने में पूजा अर्चना शुरू होने के विवाद और बंदी की अपील के बीच ज्ञानवापी परिसर में आज हुई जुमे की नमाज में तकरीबन बारह सौ लोग नमाज़ पढ़ने के लिए पहुंचे थे. नमाज से पहले शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी ने तकरीबन 20 मिनट तक तकरीर की.

मौलाना नोमानी ने अपनी तकरीर में केंद्र और यूपी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा. कहा, मुल्क में इन दिनों बदले की भावना रखने वाली हुकूमतें काम कर रही हैं. एक खास तबके को निशाना बनाकर उन पर जुल्म किए जा रहे हैं. पिछले कुछ सालों से एक खास तबके को टारगेट किया जा रहा है. उनकी मस्जिदों और दूसरे इबादतगाहों को निशाना बनाया जा रहा है.

UP Budget Session के पहले दिन कुछ ऐसा दिखा नजारा, राम नामी पटका पहने दिखे विधायक, अखिलेश बोले- लाल रंग के आगे सब फीका

उन्होंने कहा कि अदालतें भी हमें सुने बिना ही मनमाने तरीके से जल्दबाजी में फैसले सुना रही हैं. तमाम मामले बरसों बरस से लटके हुए हैं लेकिन मुसलमानों की इबादतगाहों के मामले में 2 दिन में ही फैसले सुना दिए जाते हैं. महज़ सियासी फायदे के लिए एजेंडे के तहत हमें यानी मुसलमानों को टारगेट कर परेशान किया जा रहा है.

मौलाना ने कहा कि व्यास जी के तहखाने को मनमाने तरीके से खुलवाकर वहां पूजा शुरू कराई गई है. अदालत ने भी हमारा पक्ष नहीं सुना और हमारी आपत्तियों को नजरंदाज किया. पूरे देश में मुसलमानों को लेकर ताकत का इस्तेमाल किया जा रहा है.

'हुकूमत भले ही जालिम हो गई हो लेकिन दुआ ....'
उन्होंने कहा कि ताकत के जरिए ही इबादतगाहों को खत्म करने की कोशिश हो रही है. ज्ञानवापी को भी बाबरी जैसा बनाने की कोशिश की जा रही है जबकि सैकड़ों सालों से मुसलमानों ने ही आगे रहकर इस मुल्क के लिए लड़ाई लड़ी है. ज्ञानवापी मस्जिद ही है और आगे भी रहेगी. मुसलमानों को इन हालातों को समझना होगा और सूझ-बूझ से काम लेना होगा.

मौलाना ने कहा कि हमें अपना ईमान को और पुख्ता करना होगा. अगर हम पुख्ता ईमान के साथ इबादत करते रहे तो खुदा एक दिन कोई ऐसा रास्ता निकालेगा कि सब कुछ पहले की तरह ठीक हो जाएगा. पिछले कुछ सालों में मुल्क के हालात एकदम बदल गए हैं. खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. शहर मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने तकरीबन 1200 नमाजियों के बीच माइक पर तकरीर पेश की. यह तकरीर लाउडस्पीकर पर प्रसारित भी हो रही थी.

तकरीर के वक्त दर्जनों की संख्या में पैरामिलेट्री फोर्स और पुलिस के जवान मस्जिद परिसर में ही मौजूद थे. खुतबे के बाद ज्ञानवापी मस्जिद को बचाने के लिए विशेष दुआ भी की गई. सुप्रीम कोर्ट समेत दूसरी अदालतों से आने वाले फैसले मुसलमानों के हक में आए, इसके लिए भी विशेष दुआ की गई. शहर मुफ्ती ने नमाजियों को सामूहिक तौर पर विशेष दुआ कराई. कहा गया की हुकूमत भले ही जालिम हो गई हो लेकिन दुआ काम आएगी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की पहल, मेडिकल कॉलेजों में तुरंत होगा स्टूडेंट की समस्याओं का समाधान
योगी सरकार की पहल, मेडिकल कॉलेजों में तुरंत होगा स्टूडेंट की समस्याओं का समाधान
सपा चीफ पर आकाश आनंद का निशाना, 'थोड़े कंफ्यूज...', कांग्रेस-BJP को भी घेरा
अखिलेश यादव पर आकाश आनंद का का तंज, कांग्रेस-BJP को भी घेरा
रामपुरः साइबर ठगी मामले में एक और गिरफ्तारी, 50 लाख के लेन देन का खुलासा
रामपुरः साइबर ठगी मामले में एक और गिरफ्तारी, 50 लाख के लेन देन का खुलासा
UPSSSC PET 2026: आंसर-की जारी, 8 नवंबर तक अभ्यर्थी देख सकेंगे अपना स्कोर
UPSSSC PET 2026: आंसर-की जारी, 8 नवंबर तक अभ्यर्थी देख सकेंगे अपना स्कोर

वीडियोज

Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Sandeep Chaudhary: SIR में कहां चूंक? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | UP News | SIR Controversy | CEC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget