एक्सप्लोरर

Hemkund Sahib Yatra 2023: अरदास के साथ खुले गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट, पहले दिन पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Hemkund Sahib Yatra 2023: गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट आज दिनांक 20 मई से श्रृद्धालुओं के लिये विधिवत अरदास के साथ खोल दिए गए हैं. पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका.

Hemkund Sahib News: उत्तराखंड में सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के खोल दिए गए हैं. आज सुबह 20 मई को सिख नियमों के हिसाब के हेमकुंड साहिब के कपाट खोले गए. जिसके बाद बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु यहां पर पहुंचने लगे हैं.  इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में अपने माथा टेका. दूसरी तरफ हेमकुंड साहिब के साथ लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के भी कपाट खोल दिए गए हैं.

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट आज दिनांक 20 मई से श्रृद्धालुओं के लिये विधिवत अरदास के साथ खोल दिए गए हैं. इस पावन अवसर पर लगभग 2000 संगतों की उपस्थिति में श्री हेमकुण्ट साहिब जी की पावन यात्रा का भव्य रूप से आरंभ हो गया है. ऋषिकेश गुरुद्वारा परिसर से दिनांक 17 मई को पंज प्यारों की अगुवाई में राज्यपाल गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी  एवं अन्य मंत्रीगणों द्वारा पहले जत्था को रवाना किया गया था जो कि गुरूद्वारा गोविंद घाट से गोबिंद धाम पैदल चलते हुए आज सुबह हेमकुंड साहिब जी पहुंचा. 

पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

सुबह से ही यहां पर हजारों की संख्या में देश-विदेश से आए श्रृद्धालु पहुंचने लगे. बैंड बाजों की धुनों एवं संगतों द्वारा किए गए कीर्तन, पुष्पवर्षा के बीच पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई मिलाप सिंह एवं गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के प्रबंधक सरदार गुरनाम सिंह द्वारा सुबह 9:30 बजे पवित्र गुरू ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों को सुखासन स्थल से दरबार साहिब में लाया गया. जिसके बाद पावन प्रकाश करते हुए अरदास के मुख्य ग्रंथी द्वारा सुबह 10.15 बजे सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया. 11.30 बजे गुरबाणी कीर्तन किया गया. जिससे दरबार साहिब में उपस्थित संगतें निहाल हो उठीं. दोपहर 12.30 बजे अरदास की गई एवं पहला हुकमनामा जारी किया गया. 

बर्फ के बावजूद जोश में कमी नहीं

इस वक्त पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब में जबरदस्त बर्फ पड़ी हुई है बावजूद इसके श्रद्धालुओं को जोश में कमी नहीं है. यात्रा शुभारंभ के इस पावन अवसर पर ब्रिगेडियर एवं ऑफिसर कमांडर भी मौजूद रहे. गुरुद्वारा ट्रस्ट ने उम्मीद जताई कि आने वाले सभी श्रद्धालु पवित्र भावना व आपसी सौहार्द के साथ प्रशासन एवं गुरूघर सेवादारों को सहयोग करते हुए यात्रा को सफल करें.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed News: अतीक-अशरफ की हत्या के राज से उठेगा पर्दा! प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद लौटी न्यायिक आयोग की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget