एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक-अशरफ की हत्या के राज से उठेगा पर्दा! प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद लौटी न्यायिक आयोग की टीम

Atiq-Ashraf Shootout: न्यायिक आयोग की टीम ने चार दिनों तक कई लोगों से अतीक और अशरफ की हत्या से जुड़े कई बड़े सवालों को लेकर पूछताछ की. इनमें की मीडियाकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे.

Atiq Ahmed Murder: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ (Ashraf) हत्याकांड की जांच कर रही पांच सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की टीम प्रयागराज से वापस लौट गई है. टीम ने चार दिनों तक संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की इस दौरान कई लोगों के बयान दर्ज किए गए, जिसके बाद टीम वापस लौट गई हैं. मंगलवार 16 मई को न्यायिक आयोग की टीम अपने तीसरे दौरे पर आई थी. इस दौरान आयोग की टीम चार दिन तक प्रयागराज के सर्किट हाउस में ही मौजूद रही. 

न्यायिक आयोग की टीम ने चार दिनों तक कई लोगों से अतीक और अशरफ की हत्या से जुड़े कई बड़े सवालों को लेकर पूछताछ की. इस दौरान सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को एकदम चाक चौबंद किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग की टीम ने कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच ही सर्किट हाउस में लोगों के बयान दर्ज किए. इस दौरान टीम ने मौका ए वारदात पर मौजूद 9 मीडियाकर्मियों और 16 स्वास्थ्य कर्मियों से भी बात की और उनके बयानों को दर्ज किया. इसके अलावा कई अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं. 

न्यायिक आयोग की टीम में ये लोग हैं शामिल

अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के बाद योगी सरकार ने पहले तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की जांच कमेटी का गठन किया था, जिसे बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस डीबी भोंसले की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कर दिया गया. इस कमेटी में झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह आयोग के उपाध्यक्ष हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एके त्रिपाठी, रिटायर्ड डीजी सुबेश कुमार सिंह और रिटायर्ड जिला जज बृजेश कुमार सोनी इस आयोग के सदस्य हैं. 

आपका बता दें 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की उस वक्त सबके सामने हत्या कर दी गई थी जब दोनों के मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल में लाया गया था. तीनों हमलावर मीडिया कर्मी बनकर आए थे और उन्होंने मौका देखते ही दोनों के सिर में गोली मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद तीनों ने वहीं पर सरेंडर कर दिया. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: निकाय चुनाव में हार के बाद मायावती का ताबड़तोड़ एक्शन, इनपर चला दांव, BSP के संगठन को देंगी नया रंग

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget