एक्सप्लोरर

गुरु पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाना, कुंभ के स्नान जैसा देता है फल

गुरु पूर्णिमा के दिन हरिद्वार में हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। जहां गंगा नदी में लोग पावन डुबकी लगा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी का कहना है कि आज गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे पहले अपने गुरु की पूजा की जाए और उसके बाद गंगा स्नान करने से सभी फल की प्राप्ति होती है।

हरिद्वार, एबीपी गंगा। आज पूरे हर्षोल्लास के साथ लोग गुरु पूर्णिमा का पर्व मना रहे हैं। इस दिन माना जाता है कि शिष्य अपने गुरु की पूजा करते हैं, इसलिए आज के दिन का काफी महत्व होता है। गुरु पूर्णिमा के दिन ही आज चंद्रग्रहण भी है, इसी को लेकर हरिद्वार मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने श्रद्धालुओं का तांता लगा है। आज से ही शुरू होने वाला है श्रावण मास यानी सावन का महीना। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से और गंगा जल से उनका अभिषेक करने से शिव अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं।

सावन के महीने में ही भगवान शिव को गंगा जल से अभिषेक करना सबसे उत्तम बताया गया है। पुराणों में ये भी कहा गया है कि सावन के एक माह तक भगवान शिव कैलाश पर्वत से आकर अपनी ससुराल कनखल में निवास करते है। ये भी माना जाता है कि भगवान विष्णु के शयन में चले जाने के बाद सावन में भगवान शिव ही ब्रह्मांड की सत्ता का संचालन कनखल में दक्ष मंदिर में रहकर करते है और इसी लिए सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना और गंगा जल से अभिषेक का महत्व है।

गुरु पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाना, कुंभ के स्नान जैसा देता है फल

गुरु पूर्णिमा से भगवान विष्णु शयन अवस्था मे चले जाते है और वो अगले 4 महीने तक शयन में रहेंगे यानी इन 4 महीनों तक शुभ काम वर्जित माने जाते हैं। पुराणों के अनुसार, भगवान शिव सत्ता का संचालन इन 4 महीनों में करते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आज गुरु पूर्णिमा के दिन मां गंगा में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। गुरु पूर्णिमा के साथ ही आज चंद्र ग्रहण भी है, तो यह योग आज के दिन को काफी महत्वपूर्ण बनाता है। ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी का कहना है कि आज गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे पहले अपने गुरु की पूजा की जाए और उसके बाद गंगा स्नान करने से सभी फल की प्राप्ति होती है। गुरु पूर्णिमा के दिन ही पड़ने वाले चंद्र ग्रहण पर दान पुण्य करें। इस योग में गंगा स्नान करना कुंभ के स्नान करने का फल प्राप्त करता है।

गुरु पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाना, कुंभ के स्नान जैसा देता है फलहरिद्वार में हर की पौड़ी पर गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि आज के दिन गंगा स्नान करने और दान पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसलिए हम मां गंगा में स्नान करने हरिद्वार आए हैं। आज के दिन सभी अपने गुरु की पूजा करते हैं, हमें गंगा स्नान करके काफी अच्छा लगा है। गुरु पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य के भागी बनते हैं और अपने गुरु की पूजा कर उनके द्वारा सिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं। आज गुरु पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण पड़ने से आज के दिन का काफी बड़ा महत्व हो गया है इसीलिए श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान और दानपुर कर पुण्य के भागी बन रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget