एक्सप्लोरर

2020 में बदलेगी गुरु की राशि, 12 राशियों पर ऐसा होगा प्रभाव...मिलेगा बड़ा लाभ

2020 में गुरु की राशि परिवर्तन से बड़ा फायदा होगा। इससे जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आइये जानते हैं 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

ज्योतिष में गुरु कल्याण करनेवाला व शुभ ग्रह माना जाता है। साल 2020 में गुरु (बृहस्पति) 30 मार्च 2020 को अपनी राशि धनु से शनि ग्रह की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। लेकिन एक निश्चित समय के बाद दोबारा 30 जून को वक्री होकर धनु राशि में आ जाएंगे और फिर 20 नवंबर को गुरु वापस मकर राशि में गतिशील रहेंगे। गुरु ज्ञान, धर्म-अध्यात्म और नैतिक कार्यों का कारक है। राशियों में इसे धनु और मीन राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। इस परिवर्तन के चलते राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, हम आपको बताते हैं।

2020 में बदलेगी गुरु की राशि, 12 राशियों पर ऐसा होगा प्रभाव...मिलेगा बड़ा लाभ

मेष मेष राशि के वालों को साल 2020 में गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। इस वर्ष आपको न केवल धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी। साल के प्रारंभ में आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है।

वृष वर्ष 2020 में वृष राशि वालों के जीवन पर गुरु की चाल का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। इस साल की शुरुआत में आपकी किसी रहस्य को जानने की इच्छा तीव्र होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपको रह सकती हैं। ससुराल पक्ष से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है।

मिथुन साल 2020 में गुरु की चाल से मिथुन राशि के जातकों को शुभाशुभ फलों की प्राप्ति होगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लेकिन इस साल वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क वर्ष की शुरुआत में आपको पेट से जुड़ी हुई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस ओर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं। इस साल आपके शादीशुदा जीवन में शांति बनी रहेगी।

सिंह वर्ष 2020 में गुरु के आशीर्वाद से आपको संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इसमें आपको प्रबल सफलता मिलने की संभावना है। आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। इस साल आपको सेहत से जुड़ी भी समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं पेट, मोटापे या सूजन से जुड़ी हो सकती हैं।

कन्या कन्या राशि वालों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी होगा। गोचर के शुभ प्रभाव के कारण आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। आपकी माता जी को सेहत का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। इस वर्ष आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं।

तुला गुरु के इस गोचर से साल 2020 में तुला राशि वालों को अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की भी संभावना है। परंतु जैसे ही साल के शुरुआती महीने बीतेंगे वैसे ही परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। आपके सुखों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक गुरु के राशि परिवर्तन से आपको इस वर्ष बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस साल आपको विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आपकी वाणी में मिठास आएगा। आप अपने गुस्से को काबू कर पाने में सफल होंगे। इस वर्ष आपके आत्म-विश्वास में भी वृद्धि होगी। आप बेबाकी से अपनी बातों को रखेंगे।

धनु धनु राशि वालों के लिए गुरु का गोचर शानदार रहेगा। वर्ष की शुरुआत में गुरु आपकी राशि में ही स्थित होगा। इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे। आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा।

मकर गुरु के गोचर से साल 2020 में आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपके पास धन तो आएगा, लेकिन वह आपके हाथों पर नहीं रुकेगा। आर्थिक फैसले ध्यान लें अन्यथा आपको धन हानि भी ह सकती है। गुरु के गोचर से आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन भी देखा जा सकता है।

कुंभ साल 2020 में गुरु का राशि परिवर्तन आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलाएगा। इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। बड़े भाई-बहनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर वे आपकी सहायता कर सकते हैं।

मीन मीन राशि वालों के लिए साल 2020 में होने वाला गुरु का गोचर शुभ रहेगा। इसके आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप शिक्षा विभाग से जुड़े हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। कार्य में तरक्की मिलने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
आजमगढ़: BJP नेता आपस में भिड़े, धक्का-मुक्की, मारपीट तक पहुंचा मामला
आजमगढ़: BJP नेता आपस में भिड़े, धक्का-मुक्की, मारपीट तक पहुंचा मामला
वाराणसी आने वाले सैलानियों के लिए गुड न्यूज, गंगा में मिलेगा बोटिंग का रोमांच
वाराणसी आने वाले सैलानियों के लिए गुड न्यूज, गंगा में मिलेगा बोटिंग का रोमांच

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget