एक्सप्लोरर

गुहानाथन नरेंद्र होंगे उत्तराखंड के चीफ जस्टिस, मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी के सेवानिवृत्त के बाद खाली था पद

Uttarakhand: हाईकोर्ट को स्थायी मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र मिले हैं. न्यायमूर्ति नरेंद्र की नियुक्ति केंद्र सरकार के आदेश और राष्ट्रपति की सहमति के बाद हुई है.

Uttarakhand High Court: उत्तराखंड हाईकोर्ट को स्थायी मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र मिले हैं. न्यायमूर्ति नरेंद्र की नियुक्ति केंद्र सरकार के आदेश और राष्ट्रपति की सहमति के बाद हुई है. इससे पहले, मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था, और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे. केंद्र सरकार के कानून और न्याय विभाग द्वारा जारी आदेश में 23 दिसंबर को जॉइंट सेक्रेटरी जगन्नाथ श्रीनिवासन और अंडर सेक्रेटरी प्रेम चंद के हस्ताक्षर शामिल हैं.

इस आदेश के अनुसार, न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र को उत्तराखंड हाई कोर्ट का स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. नियुक्ति की सूचना आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और उत्तराखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश समेत संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और मुख्य सचिवों को भी दी गई है. इस पत्र की प्रतियां राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी गई हैं.

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में थे कार्यरत
न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र का न्यायिक क्षेत्र में लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है. इससे पहले वह आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने न्यायपालिका में अपने कड़े फैसलों और निष्पक्षता के लिए पहचान बनाई. उनकी नियुक्ति को उत्तराखंड के न्यायिक क्षेत्र के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है. मुख्य न्यायाधीश का पद किसी भी हाईकोर्ट के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. यह पद न केवल न्यायालय के प्रशासनिक कार्यों को संभालता है, बल्कि जटिल मामलों में अंतिम निर्णय लेने में भी अहम भूमिका निभाता है. स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से उत्तराखंड हाईकोर्ट की कार्यक्षमता और पारदर्शिता में और सुधार की उम्मीद है.

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी का योगदान
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को सुचारू रूप से संचालित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनकी कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना की गई है. न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र की नियुक्ति से राज्य में न्यायिक प्रणाली को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है. राज्य के नागरिक इस बदलाव को न्यायपालिका की कार्यक्षमता और पारदर्शिता को बढ़ाने के रूप में देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: UP Weather Today: आज यूपी के मौसम का हाल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 48 घंटों में और गिरेगा पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget